नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग देश-विदेश तक है। एक्टर के लोग इतने दीवाने हैं कि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन जिनका नाम मीनू वासुदेव है और वह अमेरिका की रहने वाली है। मीनू के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी हुई है। मीनू ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, किस तरह से दो लड़कियों ने सिद्धार्थ की जान का खतरा बताकर मोटी रकम की ठगी की।
मीनू वासुदेव ने बताइ आपबीती
मीनू वासुदेव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी दी है। मीनू ने बताया है कि उनके साथ दो लड़कियों ने ठगी की है जिनका नाम अलीजा और हुस्ना है। मीनू ने बताया कि अलीजा ने उनसे कहा, कियारा आडवाणी की वजह से सिद्धार्थ की जान खतरे में है। कियारा ने धमकी देकर सिद्धार्थ से शादी की है। कियारा ने ऐसी धमकी दी है कि अगर सिद्धार्थ मुझसे शादी नहीं करेंगे तो वह उनकी फैमिली को मार डालेंगी। मीनू ने आगे यह भी बताया कि अलीजा ने उनसे यह भी कहा कि कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल मीनू का पोस्ट
मीनू ने जब इस बात पर यकीन नहीं किया तो अलीजा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पीआर टीम के मेंबर दीपक दुबे से उनकी बात कराई। इसके बाद दीपक दुबे ने मीनू की बात कियारा की पीआर टीम मेंबर राधिका से कराई। मीनू ने बताया कि “मैं हर हफ्ते पैसा दिया करती थी, ताकि मुझे सिद्धार्थ के बारे में पता चल सके, मैं उनसे बात कर पाऊं।” बता दें कि, सोशल मीडिया पर मीनू का पोस्ट वायरल हो रहा है उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी टैग किया है। अभी तक इस बारे में पता नहीं चला है की मीनू ने पुलिस कंप्लेंट की है या नहीं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




