नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय काफी सुर्खिया बटोर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस एक इवेंट में भी नजर आईं जहां उन्होंने अपना जलवा दिखाया। इस अंदाज में उन्हें देख उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं। आपको बता दें अब एक्ट्रेस ने अपना फोटशूट भी करवाया हैं और सोशल मीडिया पर शेयर किया।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का लेदर बॉडीकॉन ड्रेस लुक काफी वायरल हो रहा है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस कमाल की नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही मजेदार कैप्शन के साथ अपने इस लुक की फोटोज पोस्ट किया है।कियारा आडवाणी ये लुक ग्लैमरस है, जिसमें एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनके इस अंदाज ने उनकी तस्वीरों को और भी ज्यादा हॉट बना दिया है।

कियारा आडवाणी का ये लुक अपने आप में एक बॉल्ड फैशन स्टेटमेंट है। एक्ट्रेस के इस लुक को लक्ष्मी लहर ने स्टाइल किया है और मेकअप लेखा और आसिफ अहमद ने किया है।

एक्ट्रेस के लुक की जितनी तारीफ की जाए काम ही है। उनकी ये स्मोकी आई और गले में चोकर नेकलेस उनके पूरे लुक को काफी अलग और काफी खूबसूरत दिखा रहा है।

उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल ज्वेलरी और स्ट्रॉन्ग आउटफिट के साथ एक क्लीन, क्लासी अप्रोच रखी है। एक्ट्रेस ने डायमंड चोकर नेकलेस पहना है जो पूरा फोकस नेकलाइन पर लाता है।

अपने इस हॉट और सेक्सी लुक से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने फैंस की नजर अपने ऊपर से हटने नहीं दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस में कई सारे एक से बढ़कर एक पोज भी दिए है।
कियारा के ड्रेस की बात करें तो ये एक बॉडीकॉन लेदर गाउन है, जो चॉकलेटी ब्राउन टोन में है और वेस्ट को शेप देकर फिगर को उभारती है। हॉल्टर नेक डिजाइन इसे और सेक्सी और एलिगेंट बनाता है। ये ड्रेस बॉडी के साथ फिट होकर नीचे फ्लेयर होती है लेदर फैब्रिक की वजह से लुक बोल्ड दिख रहा है।





