back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharti Singh Birthday: इस तरह कॉमेडी क्वीन बनी भारती सिंह, गरीबी में बीता था बचपन

कॉमेडी दुनिया की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। लोगों को हंसा-हंसा कर भारती सिंह ने अपनी पहचान कॉमेडी क्वीन के रूप में बनाई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के चाहने वाले देश और दुनिया में मौजूद है। कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने आप को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। भारती के बचपन के बारे में हर कोई जानता है कि उन्होंने कितना स्ट्रगल किया है। कई बार कॉमेडियन ने खुद उन दिनों की दास्तां सुनाई है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़े संघर्ष और सफलता के बारे में जानेंगे।

भारती का फर्श से अर्श तक का सफर

आजकल लोग कॉमेडी शो में ज्यादातर भारती को देखना पसंद करते हैं उन्होंने अपने टैलेंट से फैंस के बीच में अपनी खास जगह बनाई है। कॉमेडी इंडस्ट्री में भारती ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, जो शायद ही कोई दूसरी फीमेल कॉमेडियन कर पाएगी। आज के समय में भारती के पास नाम, दौलत-शोहरत, फेम सब कुछ है लेकिन भारती का फर्श से अर्श तक का सफर आसान नहीं रहा है।

पर्सनल लाइफ के बारे में बताती हैं भारती

भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ। भारती शुरू से ही इंटरव्यू के दौरान अपने पर्सनल लाइफ की चर्चा करती रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने हमेशा अपनी स्ट्रगल स्टोरी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया है कि जब वह 2 साल की थी तब उनके पिता की डेथ हो गई थी और मां ने सारी जिम्मेदारियां उठाई।

नमक रोटी खाकर करना पड़ा गुजारा

भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी स्थिति ऐसी थी कि भाई बहनों ने पढ़ाई तक छोड़कर फैक्ट्री में काम किया करते थे। स्थिति ऐसी थी कि उन्हें खाने तक के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। लोगों का बचा हुआ खाना नसीब होता था यहां तक की कई रात ऐसी गुजरी जब नमक रोटी खाकर सोना पड़ता था।

इन दो लोगों ने बदली किस्मत

भारती सिंह अपनी सफलता का क्रेडिट सुदेश लहरी और कपिल शर्मा को देती हैं। भारती ने बताया है कि कॉलेज में सुदेश लहरी ने उन्हें लोगों को हंसाते हुए देखा था उन्होंने यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल भी जीता था। इसके बाद भारती को कपिल शर्मा मिले और उन्होंने लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने के लिए मोटिवेट किया। एक वह समय था और एक आज भारती सिंह की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और आज वह इस मुकाम पर हैं।

कब हुई हर्ष लिंबाचिया से शादी

भारती सिंह ने साल 2017 में शादी के बंधन में बंधने होने का फैसला लिया। कॉमेडियन भारती ने हर्ष लिंबाचिया को लंबे समय तक डेट करने के बाद 2017 में शादी कर ली। भारती सिंह के वर्क फ्रंट पर नजर डालें, तो वह कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं। कॉमेडियन को ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘बिग बॉस’ में भी कॉमेडी करते देखा गया है। इसके अलावा वह ब्लॉगिंग और अपना पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵