back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Heeramandi की स्क्रीनिंग पर Sanjay Leela Bhansali के साथ नजर आए Salman Khan, फैंस बोले- बनेगी ‘इंशाअल्लाह’

संजय लीला भंसाली 'हीरामंडी' सीरीज के साथ अपने डायरेक्शन में ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच सीरीज के स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान को उनके साथ देखा गया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज हीरा मंडी की स्ट्रीम तारीख अब बेहद ही नजदीक है। हर दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। वहीं, ‘हीरामंडी‘ की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई। जहां सीरीज की स्टार कास्ट के साथ-साथ कई फिल्मी सितारें और सलमान खान भी नजर आए। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए सलमान

‘हीरामंडी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग को होस्ट किया गया। अब सोशल मीडिया पर सलमान खान और संजय लीला भंसाली की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें सलमान, संजय लीला के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर सलमान खान के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। और एक्टर की सालों पुरानी छोड़ी हुई फिल्म ‘इंशाल्लाह’ को याद करने लगे। दरअसल कुछ साल पहले संजय लीला भंसाली और सलमान खान ने एक साथ काम करने वाले थे। उन्होंने अपनी फिल्म ‘इंशाल्लाह’ की अनाउंसमेंट भी की थी लेकिन वो बनी नहीं।

कहानी के चलते बंद हो गई थी फिल्म

फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में सलमान खान के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ऐसी खबर आई कि अब या फिर नहीं बन रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी को लेकर आपसी तालमेल न बैठने के कारण यह फिल्म को बंद कर दिया गया था। वहीं अब फिर एक्टर और डायरेक्टर को एक साथ देखकर फैंस फिल्म ‘इंशाल्लाह’ का अनुमान लगा रहे हैं।

सलमान के अलावा पहुंचे कई फिल्मी सितारे

सलमान खान के अलावा ‘हीरामंडी’ की स्क्रीनिंग पर आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, विकी कौशल आदित्य रॉय कपूर, पूजा हेगड़े रिया चक्रवर्ती, रश्मिका मंदाना, पुलकित सम्राट, कपिल शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा,पलक तिवारी,अनन्य पांडे, विजय वर्मा और रणदीप हुड्डा बता दें कि ये मल्टीस्टारर फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵