back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

विक्रांत मेसी की आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर रिलीज हुआ, जो 2002 में हुई सच्ची घटना पर आधारित है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| विक्रांत मेसी अपनी फिल्म 12 फेल में धमाल मचा चुके हैं। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब दोबारा वे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के साथ दर्शकों को दिल जीतने वाले हैं। इसका टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पत्रकार की भूमिका निभाएंगे विक्रांत मेसी

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मेसी पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें वे 22 साल पहले हुई घटना को तथ्यों के आधार से उजागर करेंगे। इसके अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरी भी शानदार भूमिका में दिखने वाले हैं।

विक्रांत ने शेयर किया टीजर

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म का टीजर विक्रांत मेसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन देने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को इंतजार है।

कहानी को लेकर फैंस हो रहे हैं एक्साइटेड

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की कहानी 2002 के दौरान गुजरात में हुए साबरमती ट्रेन की घटना पर आधारित है। फैंस को टीजर देखकर फिल्म का कहानी रोचकर लग रही है। वहीं फिल्म का टीजर फैंस को काफी भावुक करता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘द साबरमती रिपोर्ट’ 3 मई को रिलीज होने वाली है। रंजन चंदेल द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। ये फिल्म में आपको में आपको नई कहानी देखने को मिलेगी।

कैसा है फिल्म का टीजर

फिल्म का टीजर काफी असरदार नजर आ रहा है। फिल्म में साबरमती की कहानी दिखाई गई है, जिस घटना में 59 लोगों ने अपनी जान गवाई थी। ट्रेलर की शुरूआत धमाकेदार होती है। इसके चलते फैंस भी आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...