back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस एक्टर की फिल्म ने बिना किसी प्रमोशन के 100 करोड़ कमा लिए, लोग कह रहे कि मौका मिले तो ज़रूर देखें

फहाद फाजिल की मलयालम फिल्म 'आवेशम' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया फिल्म पुष्पा के एक्टर अपनी एक्टिंग का जादू बॉक्स ऑफिस चलाने में कामयाब रहे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘पुष्पा के एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार से लोगों का दिल जितने वाले फहाद फाजिल की फिल्म ‘आवेशम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही मलयालम सिनेमा ने फिर दिखा दिया की फिल्म के कंटेंट से ही फिल्म हिट होती है।

फिल्म ‘आवेशम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

11 अप्रैल को रिलीज हुई फहाद फाजिल की फिल्म ‘आवेशम’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी पकड़ बनाई और और देखते ही देखते 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को आए महज आज 13 ही दिन हुआ है। इस दौरान फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। यह फिल्म जीतू माधवन के डारेक्शन में बनी है। फहाद के अलावा इस फिल्म में हिपस्टर, रोशन शनावास, मिथुन जयशंकर और साजिन गोपू नजर भी आए थे। वहीं, फिल्म के बजट की बात करें तो यह लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

पुष्पा 2 में आएंगे नजर

फिल्म पुष्पा 2 भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, इस बार भी फहाद फाजिल फिल्म का हिस्सा बनेगे। पहले पार्ट में फहाद फाजिल ने एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार में नजर आए और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। अब पुष्पा 2 में ये दिखाया जाएगा की कैसे फहाद अल्लू अर्जुन यानि पुष्पा से अपना बदला लेते हैं। फहाद मलयालम सिनेमा के पसंदीदा अबिनेताओं में से एक है। और वो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने में बिल्कुल निपूर्ण है।

2024 में मलयालम की इन फिल्मों ने गाड़ा झंडा

मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट निकल कर सामने आई है। जिसमें पहले नंबर पर फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ आती है। इस फिल्म ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 236 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि इसका बजट केवल 20 करोड़ रुपये ही था। दूसरे नंबर पर फिल्म ‘आडुजीवितन’ का नाम आता है। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ‘प्रेमालु’ ने 136 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि फिल्म का बजट केवल 3 करोड़ रुपये था। और फिल्म ‘भ्रमयुगम’ ने 28 करोड़ रुपये के बजट में 85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...