back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी घटनाओं पर कपिल शर्मा ने कसा तंज, कहा-गैंगस्टर भी लगे हुए हैं

नेटफ्लिक्स के मुंबई इवेंट में कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज़ में गैंगस्टर्स पर तंज कसा, जो उनके कनाडा स्थित कैफे पर हुए फायरिंग हमलों की पृष्ठभूमि में काफी चर्चा में रहा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में मंगलवार शाम आयोजित नेटफ्लिक्स के What Next इवेंट में अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज़ में नजर आए। मंच पर नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) मोनिका शेरगिल के साथ बातचीत के दौरान कपिल ने हालिया घटनाओं की ओर इशारा करते हुए ऐसा मजाक किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मोनिका ने जब कपिल के साथ नेटफ्लिक्स की लंबी साझेदारी का जिक्र करते हुए कहा कि “हमारी नजर और पूरे इंडिया की नजर आप पर लंबे समय से है, बस 11 मुल्कों की पुलिस की नजर न हो,” तो इस पर ठहाके गूंज उठे।

एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं

माहौल को हल्का रखते हुए कपिल शर्मा ने जवाब दिया, “एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल,” जो सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी घटनाओं की ओर इशारा माना गया। हालांकि, बात की संवेदनशीलता समझते हुए कपिल ने तुरंत हंसते हुए वीडियोग्राफर्स से इसे काटने को कहा। तभी उन्हें एहसास हुआ कि कार्यक्रम लाइव स्ट्रीम हो रहा है, जिस पर उन्होंने मजाक में पूछा कि और कितना रिकॉर्ड किया जाएगा। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

कपिल के कनाडा कैफे पर तीन बार फायरिंग

गौरतलब है कि कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने साल 2025 में कनाडा के सरे (Surrey) में कैप्स कैफे (Kap’s Café) की शुरुआत की थी। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर-चार महीनों के भीतर-कैफे पर तीन बार फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। इन हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन संपत्ति को नुकसान जरूर पहुंचा। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी बताए जाने वाले गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू उर्फ कुलवीर सिद्धू ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए आम लोगों को कैफे से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

जांच और गिरफ्तारी

इन घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने नवंबर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अगस्त में हुई फायरिंग के कथित मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया, जिसे गोल्डी ढिल्लों गिरोह से जुड़ा बताया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट पर व्यस्त कपिल

काम की बात करें तो कपिल शर्मा हाल ही में फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आए थे। जल्द ही वह दादी की शादी में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन लगातार कर रहे हैं। तमाम विवादों और चुनौतियों के बावजूद कपिल का आत्मविश्वास और हास्यबोध बरकरार है, जो उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵