back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Malaika Arora के नॉन वेज खाने पर भड़के फैंस झलक के सेट से वायरल हुआ वीडियो

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह नॉनवेज खाना खाती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

नई दिल्ली, हि.स.। बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने मांसाहारी भोजन के बजाय शाकाहारी भोजन को चुना है। इस समय सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह नॉनवेज खाना खाती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

मलाइका को पेटा का मेंबर भी बताया गया

हाल ही में मलाइका ने कहा था कि वह वीगन डाइट ले रही हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पेटा का मेंबर भी बताया गया, तो खुद को शाकाहारी कहने वाली मलाइका ने अचानक नॉनवेज खाना कैसे शुरू कर दिया? यह सवाल नेटिज़न्स को समझ आ गया और उन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस के मुताबिक मलाइका ने उनसे झूठ बोला और धोखा दिया है। इस बात से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

झलक दिखला जा 11 के सेट का है वीडियो

फिलहाल सोशल मीडिया पर मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो झलक दिखला जा 11 के सेट का है। इसमें मलाइका दिखाती हैं कि लंच ब्रेक के लिए कौन-कौन से व्यंजन हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब मलाइका शाकाहारी होने का दावा करके नॉन-वेज खाना खाती हैं, तो नेटिज़न्स ने उनकी क्लास लगा दी। मलाइका का यह वीडियो मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने शेयर किया है। इस वीडियो में सभी लोग पार्टी कर रहे हैं। इसमें फराह, मलायका, अरशद वारसी, गुरु रंधावा जैसी हस्तियां नजर आ रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50: कैसा होगा ‘द 50’ का सेट? ना किचन और ना डायनिंग एरिया बिग बॉस से भी खास होगा ये घर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 के वीकेंड के बाद पर ही अनाउंसमेंट कर दी गई थी कि रियलिटी ‘द 50’ दस्तक देने...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...