back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shah Rukh Khan की शहजादी Suhana Khan ने खरीदी प्रॉपर्टी

सुहाना खान ने मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर अलीबाग के एक गांव में प्लॉट खरीदा है। सुहाना के पहले शाहरुख खान के अलावा इन सेलेब्स ने भी ख़रीदा हैं प्रॉपर्टी।

नई दिल्ली, हि.स.। एक्ट्रेस सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। सुहाना ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुहाना की पहली फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने महज 23 साल की उम्र में अलीबाग (महाराष्ट्र) में एक प्लॉट खरीदा है।

मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर सुहाना ने प्रॉपर्टी खरीदी

सुहाना ने अलीबाग के एक गांव में प्लॉट खरीदा है, जो मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर है। यह प्लॉट करीब 78,361 वर्ग फीट का है। इसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये है और फिलहाल सुहाना ने 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। ये पहली बार नहीं है जब सुहाना ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हो। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2023 में सुहाना ने 1.5 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। सुहाना ने रायगढ़ के अलीबाग में यह कृषि भूमि करीब 12.91 करोड़ में खरीदी है। कुछ ही महीनों के बाद अब उन्होंने प्लॉट खरीद लिया है।

अलीबाग में इन सेलेब्स ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

सुहाना से पहले शाहरुख ने भी अलीबाग में एक विला खरीदा था। उनका विला समुद्र के पास है और इसमें हेलीपैड, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। उनका विला 20 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। अलीबाग में पहले भी कई सेलिब्रिटीज प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अलीबाग दिन-ब-दिन मशहूर हस्तियों को आकर्षित कर रहा है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमाघरों के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’, फैंस में मची उत्साह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज होने से पहले ही अपना कैसे बनाई हुई थी। फिल्म के टीजर ट्रेलर और गानों...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...