back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजेश खन्ना को भीड़ के घेरने के कारण आखिर क्यों हुई डिपंल कपाड़िया उनसे नाराज

कमल हसन ने कुछ किस्से सुनाते हुए बताया कि एक थिएटर में राजेश खन्ना को भीड़ ने घेर लिया था, जिससे ड़िपंल कपाड़िया गुस्सा होकर उन्हें डांटा था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और खास अभिनेताओं में से एक थे। वह लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुके थे और कई के साथ उनकी अच्छी दोस्ती भी थी। उनकी दोस्ती कमल हासन के साथ भी थी।

कमल हासन से सुनाया किस्सा

एक बार कमल हासन, राजेश खन्ना के साथ पब्लिक थिएटर में उनकी फिल्म देखने गए। राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी इतनी थी कि लोग उन्हें तुरंत पहचान सकते थे। कमल हासन को चिंता थी कि अगर दर्शकों ने राजेश खन्ना को पहचान लिया, तो वहां भगदड़ मच जाएगी। लेकिन राजेश खन्ना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने फिल्म का पूरा मजा लिया। जब शो खत्म हुआ, तब लोगों को पता चल गया कि राजेश खन्ना थिएटर में हैं, और भीड़ इकट्ठी हो गई। कमल हासन ने उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी राजेश खन्ना की शर्ट फट गई। इसके बावजूद, उन्होंने इसे बहुत एन्जॉय किया।

डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना काफी नाराज हो गईं।

इस घटना के बाद, डिंपल कपाड़िया, जो राजेश खन्ना की पत्नी थीं, काफी नाराज हो गईं। हालांकि, कमल हासन का कहना था कि उन्हें पता था कि वह क्या कर रहे थे, लेकिन कुछ भी हो सकता था। कमल हासन और डिंपल कपाड़िया की दोस्ती राजेश खन्ना से अलग होने के बाद भी बनी रही। 

कमल हासन ने बताया कि उनका और राजेश खन्ना का रिश्ता एक पार्टी में खत्म हो गया था, जहां राजेश खन्ना ने कुछ ऐसा किया जिससे कमल को बुरा लगा। लेकिन डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी दोस्ती हमेशा के लिए कायम रही। कमल ने कहा कि वह कभी भी राजेश खन्ना की आलोचना नहीं करते थे और उन्हें “काका” कहकर बुलाने से परहेज करते थे।

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना शादी में आई थी समस्याएं

डिंपल कपाड़िया ने भी कहा था कि राजेश खन्ना की वजह से उनकी शादी में कई समस्याएं आईं। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना की सफलता और उनके बदलते व्यवहार ने उनकी शादी पर गहरा असर डाला।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...