नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शरवारी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म ‘मुंज्या’ 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं,अब लोग इसके OTT पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लगभग आएगी। लेकिन अब मेकर्स ने इसमें कुछ बदलाव करते हुए OTT से पहले फिल्म ‘मुंज्या’ को टीवी पर प्रीमियर करेंगे। तो आइए जानते हैं ये फिल्म कब और किस टीवी चैनल पर दिखाई जाएगी।
गोल्ड पर पर प्रसारित होगी फिल्म
फिल्म ‘मुंज्या’ को काफी लो बजट स्टार कास्ट में बनाया गया है। उसके बावजूद भी ये फिल्म कमाल दिखा रही लोग इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 132 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। यह इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म मुंज्या को ओटीटी से पहले टीवी पर रिलीज करने का फैसला किया। ये फिल्म टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर 24 अगस्त की रात 8 बजे से प्रसारित होगी। अगर आपने सिनेमाघर का टिकट महंगा होने के कारण फिल्म को नहीं देखा तो अब आप के पास इसे देखने का बेहतरीन मौका है।
ज्यादा दर्शकों तक फिल्म पहुंचने का हैं उद्देश्य
OTT के पहले फिल्म को टीवी पर लेन का फैसला काफी सही है। ये निर्णय एक रणनीतिक निर्णय है। इस बारे में मैडॉक फिल्म्स के एक प्रवक्ता ने बात करते हुए कहा कि, फिल्म को टीवी पर प्रसारित करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना है। हम फिल्म को उन दशकों तक भी पहुंचना चाहते हैं जिन्होंने ने सिनेमाघरों में इसे नहीं देखा।’
मुंज्या फिल्म की स्टारकास्ट
आदित्य सरपोतदार निर्देशित फिल्म ‘मुंज्या’ को मैडॉक फिल्म्स के अमर कौशिक और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कोंकण से हैं। वह बचपन में जब भी अपने गांव जाते थे, तो वहां के लोग मुंज्या से जुड़े किस्से-कहानियां सुनाते थे। जहां से उनको इस फिल्म को बनाने का आइडिया आया। वहीं, फिल्म के कास्ट की बात करें, तो शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण धवन के फैंस को उनके कैमियो की झलक भी देखने को मिलेगी।




