back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषभ शेट्टी ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, फिल्म के प्रमोशन के बीच बॉलीवुड पर ऐसी बात कह दी कि लोग भड़क गए

फिल्म 'कांतारा' सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स आग बबूला हो गए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘कांतारा’ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। 2022 में फिल्म ‘कांतारा’ रिलीज हुई थी। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म से एक्टर को पहचान मिली है वह साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी भाषी राज्यों में भी पॉपुलर हो गए हैं। बता दें कि, नेशनल अवार्ड पाने के बाद एक्टर ने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

बॉलीवुड के लिए बोले ऋषभ शेट्टी 


ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा है, ‘बॉलीवुड भारत को गलत तरीके से दिखाता है। इन आर्ट फिल्मों को ग्लोबल इवेंट्स में आमंत्रित किया जाता है और रेड कार्पेट दिया जाता है। मेरा राष्ट्र, मेरा राज्य, मेरी भाषा-मेरा गौरव। इसे वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव रूप में क्यों न लिया जाए और मैं यही करने की कोशिश करता हूं।’ ऋषभ शेट्टी अपने इस बयान से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

यूजर्स को पसंद नहीं आई ऋषभ शेट्टी की बात 


बॉलीवुड को लेकर ऋषभ शेट्टी की इस बात पर यूजर्स अपनी-अपने प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के इस बयान का जवाब देते हुए यूजर्स ने उन्हीं की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन के बारे में बताया है। फिल्म ‘कांतारा’ में ऋषभ शेट्टी एक महिला की सहमति के बिना उनकी कमर पर चुटकी काटते हैं। फिल्म के इस सीन को देखते हुए यूजर्स एक्टर पर डबल स्टैंडर्ड होने का आरोप लगा रहे हैं।

कंट्रोवर्सी में फंसे ऋषभ शेट्टी


ऋषभ शेट्टी इस समय प्रमोद शेट्टी स्टारर कन्नड़ फिल्म ‘लाफिंग बुद्धा’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान ऋषभ शेट्टी ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा काम किया है। फिल्म के प्रमोशन के बीच उन्होंने बॉलीवुड को लेकर बड़ी बात कह दी है, जिसकी वजह से कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...