back to top
43.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़े फिल्मी सितारों ने शिरकत की। जानिए कौन-कौन से सेलेब्स इस खास मौके पर पहुंचे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘मैंने प्यार किया’ जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर राज किया। अब उनके घर में जने का माहौल है आपको बता दे कि उनकी बेटी का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया जहां पर कई बड़े सिलेक्ट नजर आए साथ ही सलमान खान भी रिसेप्शन का हिस्सा बने।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे सलमान

सूरज बड़जात्या और सलमान खान काफी पुराने दोस्त हैं आपको बता दे कि उनकी फिल्मों से ही सलमान खान का नाम प्रेम पड़ा था उनकी कई सारी फिल्मों में सलमान खान को प्रेम से बुलाया गया। सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस पार्टी में शानदार एंट्री की। एक्टर रॉयल ब्लू शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर में बहुत हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक टाई और मैचिंग जूतों के साथ अपना लुक पूरा किया और पैपराजी को पोज दिए।

गोल्डन साड़ी पहन कर पहुंची रेखा

रेखा भी अपने शानदार अंदाज में इस पार्टी में पहुंची। उन्होंने ग्रीन, गोल्डन और बेज रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। रेखा ने वहां मौजूद फोटोग्राफरों को जमकर पोज भी दिए। रेखा का यही अंदाज उनके फैंस को काफी अच्छा लगता है वह उनसे हमेशा जुड़े रहते हैं।

बेटे जुनैद खान के साथ पहुंचे आमिर खान

रिसेप्शन का हिस्सा आमिर खान भी बने आमिर खान को उनके बेटे जुनैद खान के साथ देखा गया।बाप-बेटे की इस जोड़ी ने पार्टी में खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिया। इस मौके के लिए, आमिर ने एक डार्क सूट के साथ ब्लू शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहना था। वहीं, जुनैद ने पारंपरिक लुक चुना और गहरे नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना।

रानी मुखर्जी भी हुईं शामिल

रानी मुखर्जी इस समय अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है इस फिल्म में उन्होंने काफी कमल की एक्टिंग की है। इस पार्टी में रानी मुखर्जी ने भी शिरकत की। ईशा बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट और डार्क ग्रीन कलर का सूट पहना था। इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ये सितारे भी हुए शामिल


विक्की कौशल, तब्बू, राजकुमार हिरानी, सोनू सूद, सुप्रिया पाठक, इम्तियाज़ अली, उदित नारायण, सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनाली बेंद्रे, शरवरी, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, बोमन ईरानी, सनी देओल, शान, बोनी कपूर और दिलीप जोशी जैसी कई और मशहूर हस्तियां भी इस जश्न में शामिल हुए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵