नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) कई दिनों से अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) को लेकर सुखियों में छाए हुए हैं। वहीं इस फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इसका गाना भी रिलीज हुआ जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला। अब सब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक रिलीज डेट क्लियर नहीं हो पा रही है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म थिएटर्स में न आके सीधा OTT पर आएगी तो चलिए जानते हैं इस बात की क्या सच्चाई हैं।
कहा दस्तक देगी फिल्म
सलमान खान की देशभक्ति पर बेस्ड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर कई खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में सलमान खान की इस मच अवेटेड फिल्म से चीन से जुड़े रेफरेंट को हटाए जाने की खबरें सामने आईं थीं। इसी के बाद से रूमर्स फैल गए कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय सीधे OTT पर आ सकती है।वहीं अब प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इन अफवाहों की सच्चाई बताई है तो चलिए जानते हैं।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों की बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की अटकलों को खारिज किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताय कि, ”सलमान एक मेगा स्टार हैं और उन्होंने ‘मातृभूमि’ को ग्रैंड स्केल पर बनाया है। यह बड़े पर्दे के लिए बनी फिल्म है, इसलिए वे और निर्देशक अपूर्वा लखिया फिल्म से जुड़े मुद्दों के सुलझने के बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं।”
फिल्म मातृभूमि के बारे में
फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में बात करें तो, अब तक इसमें कई बदला किए गए हैं। मार्च तक फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था और खबरों के मुताबिक यह गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई रियल झड़प से इंस्पायर थी।लेकिन अब, प्रोजेक्ट ने एक नया मोड़ ले लिया है इसका टाइटल बदल दिया गया और चीन और गलवान घाटी के रेफरेंस हटा दिए गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि टीम बड़े पैमाने पर रीशूट कर रही है।
फिल्म की कास्ट (Salman Khan)
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा निर्मित और अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान एक भारतीय सेना कर्नल की भूमिका में हैं। उनका ये नया अंदाज फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है फिल्म देखने के लिए। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के अलावा एक्ट्रेस Chitrangada Singh चित्रांगदा सिंह भी हैं अब तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।




