नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सालों से सबके दिलों में राज करने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ कभी अपने किरदारों की वजह से तो कभी मेकर्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वहीं, अब शो में सोनू का किरदार निभा रही पलक सिधवानी ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मेकर्स पर आरोप भी लगाया है।
मेकर्स ने पलक सिधवानी पर लगाए आरोप
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो आज बच्चों से लेकर बड़े तक भी देखते हैं और उन्हें काफी पसंद आता है। लेकिन पिछले दो सालों से शो में कई फेरबदल हुए। कई किरदारों की अदला बदली हुई फिर भी यह शो अपनी लोकप्रियता बनाए रखा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स ने सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी को लीगल नोटिस भेजा है। पलक पर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच का आरोप लगाया है। नोटिस में लिखा गया है कि पलक ने एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट कॉन्ट्रैक्ट के कई नियमों से खिलवाड़ की है। जिससे प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान भुगतना पड़ा है।
नोटिस में मांगा गया मुआवजा
नोटिस में यह भी लिखा है कि, बार-बार चेतावनी देने के बाद भी पलक ने यह चीज दोहराया है। इसलिए मेकर्स को यह एक्शन लेना पड़ा। मेकर्स ने लीगल नोटिस के साथ ही एक्ट्रेस से मुआवजे की मांग भी की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आब पता चला है कि एक्ट्रेस ने शो को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को सेट पर उनका आखिरी दिन है। लेकिन शो छोड़ने के साथ-साथ ही एक्ट्रेस ने मेकर्स पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुईं एक्ट्रेस
एक रिपोर्ट के अनुसार पलक सिंधवानी ने मेकर्स पर आरोप लगते हुए कहा, सेट पर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा था। मेकर्स के लगातार शोषण के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। एक्ट्रेस को सेट पर 14 सितंबर को पलक सिंधवानी को पैनिक अटैक भी आया था, लेकिन मेकर्स ने उनकी कोई मदद नहीं की थी। उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद भी मेकर्स ने उसे छुट्टी नहीं दी। एक्ट्रेस के जारी हुए बयान में कहा गया है कि मेकर्स अलग-अलग कहानी बना रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये दावा किया कि अभी तक उनकी 21 लाख रुपये फीस भी नहीं मिली है।




