back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चार दिन से गायब हैं ‘तारक मेहता…’ के सोढ़ी, एयरपोर्ट गए पर फ्लाइट नहीं पकड़ी, किडनैपिंग का केस दर्ज

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' धारावाहिक से अपनी पहचान बनाने वाले गुरचरण सिंह 4 दिन से लापता हैं अब उनसे जुड़ी कई अपडेट सामने आई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ धारावाहिक में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह चार दिन से लापता हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए। वो मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन फ्लाइट उन्होंने पकड़ी नहीं। पुलिस किडनैपिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पिता ने कराई शिकायत

गुरचरण जब मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने दिल्ली के पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में लिखा, ”मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, जिसकी उम्र 50 साल है, वह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। लेकिन वो वह नहीं पंहुचा। वह फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा है। हम लोग परेशान हैं क्योंकि उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। उनकी सेहत भी ठीक है और वो मानसिक रूप से भी स्वस्थ है।”

पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत

पिता के शिकायत के बाद पुलिस कड़ी जांच-पड़ताल में लग गई वहीं, अब पुलिस के हाथ CCTV फुटेज लगा है। इस फुटेज में गुरचरण सिंह एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वहां से कहां गए इसका अभी तक कोई अपडेट नहीं है। हालांकि 24 अप्रैल तक गुरचरण सिंह का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ आने लगा है। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए जब फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उसमें कई फेरबदल देखने को मिले। वहीं एक्टर के पूरे परिवार को पुलिस पर भरोसा है कि जल्द ही कोई नई अपडेट हाथ लगेगी।

4 दिन पहले शेयर किया था वीडियो

गुरचरण ने ‘तारक मेहत उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया। जिसके बाद उन्होंने हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक को छोड़ दिया।लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते है। 4 दिन पहले ही उनके पिता का जन्मदिन भी था इस खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो भी शेयर किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: चौकीदारी से करोड़ों की शान तक, गुरमीत चौधरी का दमदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Gurmeet Choudhary आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में जन्मे गुरमीत का...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...