नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म ‘मातृभूमि‘ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से एक नए किरदार में नजर आने वाले हैं सलमान खान अक्सर इस फिल्म से जुड़े गाने पोस्ट शेयर करते रहते हैं जिसके कारण वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि, पहले इस फिल्म का नाम कुछ दूसरा था लेकिन हाल में है इसका नाम बदल दिया गया है अब इसके रिलीज डेट पर भी बड़ा खुलासा हुआ है।
क्यों बदल गई फिल्म की रिलीज डेट
सलमान खान की यह फिल्म अप्रैल के महीने में ही दस्तक देने जा रही थी लेकिन फिर अचानक इस फिल्म में काम कर रहे एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग की डेथ हो गई थी। जिसके कारण इसका शेड्यूल बदलना पड़ा।इंडियन आइडल 3 जीतने वाले प्रशांत ने पाताल लोक 2 में भी काम किया था। नेपाली फिल्मों, म्यूजिक वीडियो में भी वो एक्टिव थे। लेकिन इस साल दिल्ली में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रशांत, सलमान खान की फिल्म का अहम हिस्सा थे। और अभी भी उनके कई शूट बचे हुए थे।
अब कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म मातृभूमि के प्रोडक्शन के लिए अब एक्टर के किरदार को रिप्लेस करना और उन सीन को दोबारा से शूट करना एक बड़ा चैलेंज और महंगा है। रिपोर्ट के अनुसार कई सीन ऐसे भी हैं जिम वह एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं अब उन्हें रिप्लेस करना या फिर AI की मदद लेना प्रोडक्शन के लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। इन सभी कारणों की वजह से फिल्में देरी हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार यह भी कहा जा रहा है की फिल्म 14 या 15 अगस्त के आसपास रिलीज हो सकती है। तब तक इस फिल्म में आई रुकावट भी दूर हो जाएगी और शूट का सारा काम भी पूरा हो जाएगा। लेकिन अब तक इसकी नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।




