नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगभग 16-17 सालों से फैंस का पसंदीदा बना हुआ है। हालांकि अब शो में बहुत कम ही पुराने सदस्य बचे हैं। इसके बावजूद भी शो और इसके कलाकारों को लोगों ने काफी प्यार दिया। कुछ समय पहले गोली का रोल निभाने वाले कुश शाह ने शो को अलविदा कह दिया था और अब अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला के शो छोड़ने की खबर आने लगी। आइए जानते हैं क्या सच और क्या अफवाह?
खबर को लेकर शरद सांकला ने कही ये बात
तारक मेहता के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अब्दुल लापता हो जाता है और पूरे सोसाइटी वाले उसे ढूंढ़ते हैं। इस इस सीन के बाद ये खबर आग के जैसे सोशल मीडिया पर फैल गई कि अब शरद सांकला ने सीरियल छोड़ दिया। लेकिन अब इस खबर को खारिज करते हुए खुद शरद सांकला ने बताया कि ये बस शो का एक ट्रैक है। पिंकविला संग बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है दर्शकों को गलत खबर मिल रही है। ये बस शो का पार्ट है अब्दुल जल्द ही गोकुलधाम सोसाइटी लौटेगा।
शरद सांकला ने की शो की तारीफ
शरद सांकला ने शो की तारीफ करते हुए कहा कि ये शो काफी अच्छा है, इतना अच्छा प्रोडक्शन घर है, नीला टेलीफिल्म्स और असित मोदी इतने अच्छे इंसान है। मैं अभी क्या पूरी जिंदगी में ये शो नहीं छोड़ सकता। ये अब्दुल भाई कभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा नहीं छोड़ेंगे। आप को बता दें कि कुछ समय पहले गोली यानी कुश शाह जब शो से बाहर हुए थे उस समय भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया था। एपिसोड दिखाया गया तह कि वो लापता हो गए हैं। इसी वजह से जब इस बार ये अब्दुल वाले ट्रेक में भी ये हुआ तो लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि शायद अब्दुल ने भी शो को छोड़ दिया।




