नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर किरदारों ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि आज लाखों लोग उनके फैन हैं। शो में पड़ोसी का किरदार निभाने वाले जेठालाल और बबीता को लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे। दोनों की एक साथ केमिस्ट्री इतनी अच्छी और कॉमेडी वाली थी कि लोग टीवी का चैनल भी अचानक बदल जाए तो परेशान हो जाते थे। वहीं, अब हाल में ही में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता से पैपराजी ने जेठालाल से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा जिसको उनकर उनका मूड ऑफ हो गया।
मुनमुन दत्ता ने कहा- ‘रहने दो भाई’
मुनमुन दत्ता को हाल ही में उनकी मां के साथ मार्केट से वापस आने हुए स्पॉट किया गया। जिसके बाद पैपराजी ने उनकी फोटो क्लीक करनी शुरू कर दी। एक्ट्रेस जब अपनी मां के साथ पोज दे रहीं थी तब पैपराजी ने उनसे कहा कि, ‘अपने बर्थडे पर जेठालाल जी को जरूर बुलाइएगा। ‘मुनमुन ने जैसे ही ये सुना उनका अचानक मूड ही बदल गया और वो बड़े अजीब एक्सप्रेशन देने लगी। इसके बाद उन्होंने जवाब में कहा अरे भाई कभी तो रहने दो, शो में जो दिखता है वो अलग होता है। जबकि रियल लाइफ उससे कई गुना अलग होती है।
फैंस का आया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद ये काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देख शो के फैंस इसपर जम के कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘जहां बबीता जी वहां जेठालाल’, दूसरे फॉलोअर ने लिखा- ‘जेठालाल खुश हो जाएगा, ये वीडियो देखकर’, तीसरे यूजर ने लिखा- ‘जेठालाल के पास के वीडियो जाना चाहिए।’, चौथे ने लिखा, ‘जेठालाल कहेंगे बबीता जी आप भी न’, इसके साथ एक ने लिखा , इसी शो के वजह से आप यहां तक पहुंची हैं। ‘ इसके साथ ही कई ऐसे कई कमेस्ट्स की लाइन लगी पड़ी हैं।
टीवी पर सबसे लंबे समय से चलने वाला शो
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा रनिंग शो बन गया है। हालांकि शो में किरदारों की काफी अदला बदली हो गई हैं। शो में अब बहुत ही काम पुराने कास्ट बचे हैं। हालांकि नए किरदारों के आने से भी इस शो को उतना ही प्यार मिल रहा है जीता पहले मिलता था।




