back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna आज अपना जन्मदिन मना रही है तो चलिए इस खास दिन पर उनकी करियर की फिल्म और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी जानते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है और दर्शकों के दिलों में राज किया है। रश्मिका मंदाना का जन्म 6 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडगु जिले में हुआ। रश्मिका के पिता एक कॉफी शॉप चलाते थे। चलिए आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके करियर और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में सारी जानकारी जानते हैं।

इस प्रकार शुरू किया फिल्मों का सफर

रश्मिका के मुताबिक शुरूआत में उनका एक्टिंग में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि उनके कॉलेज के प्रोफेसर ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए मना लिया। साल 2015 में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद, ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना को कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ (2016) में डेब्यू करने का प्रस्ताव दिया। इसमें उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट का रोल किया, जो इंजीनियर बनने का सपना देखती है।

फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें (SIIMA) अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, कन्नड़ फिल्म चमक में काम किया। कई फिल्मों में नजर आने के बाद भी उनके करियर में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ लेकिन फिर पुष्पा फिल्म में उनके किरदार ने हर तरफ आंधी ला दी।

फिल्म पुष्पा ने दिलाई अलग पहचान

रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्पा: द राइज़ (Pushpa: The Rise) में नजर आईं इस फिल्म में उनका किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया इसके बाद उन्हें पुष्पा 2 में भी देखा गया। इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस का कैरियर रातों-रात चमक गया और उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर होने लगे।

रश्मिका की बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट

साल 2022 तक रश्मिका मंदाना साउथ में काफी मशहूर हो चुकी थीं। उन्हें साल 2022 में बॉलीवुड फिल्म ‘गुडबाय’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वो साल 2023 में वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आईं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद वह ‘छावा’ (2025) में नजर आईं। यह फिल्म भी काफी कामयाब रही। वह ‘सिकंदर’ और ‘थामा’ में भी नजर आईं।

अब इस नई फिल्म में आएंगी नजर

रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) के दो नए पोस्टर्स को साझा किया है। जिसमें मूवी के अन्य स्टार्स शाहिद कपूर और कृति सेनन की झलक भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इंस्टा पोस्ट में रश्मिका ने इस बात की जानकारी दी है कि वो ‘कॉकटेल 2’ का हिस्सा है। अब उनके फैंस इस फिल्म को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना ने कर ली शादी

आप।को बता दें कि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस साल ही 26 फरवरी 2026 को उदयपुर, राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। यह एक ग्रैंड वेडिंग थी। दोनों एक दूसरे के साथ कई सालों से थे। अब उनका रिश्ता पक्का हो गया है उनकी शादी के बाद फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां भी दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵