back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda की रॉयल वेडिंग की शुरुआत, ‘विरोश’ थीम से सजी शाम और पूल गेम्स की मस्ती!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए उदयपुर में शुरू हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलक साझा की जिसमें पूल पार्टी और विरोश थीम वाला खूबसूरत डेकोर शामिल है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अक्टूबर में सगाई की खबरों ने चर्चाओं को और तेज कर दिया था, हालांकि उस समय कपल ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी। अब एक खास नोट के जरिए दोनों ने साफ कर दिया है कि वे 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शाही शहर में रॉयल वेडिंग

यह भव्य समारोह राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में आयोजित किया जा रहा है। झीलों और महलों के लिए मशहूर उदयपुर को कपल ने खास तौर पर इसलिए चुना है ताकि उनकी शादी में शाही अंदाज़ और निजीपन दोनों का संतुलन बना रहे। दोनों सोमवार सुबह शहर पहुंच चुके हैं और वेडिंग फेस्टिविटीज़ की शुरुआत हो चुकी है

पूल पार्टी से शुरू हुआ जश्न

शादी के पहले ही दिन जश्न का माहौल देखने को मिला। विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे वॉटर वॉलीबॉल जैसे पूल गेम्स खेलते नजर आए। तस्वीरों में मस्ती, हंसी और फ्रेंड्स गैंग की एनर्जी साफ झलक रही थी। यह साफ है कि कपल अपनी शादी को सिर्फ पारंपरिक रस्मों तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि हर पल को खुलकर एन्जॉय कर रहा है।

‘विरोश’ थीम ने जीता दिल

वहीं रश्मिका मंदाना ने वेडिंग डेकोर की झलक दिखाकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने एक धुंधली लेकिन आकर्षक तस्वीर शेयर की, जिसमें गुलाबी और हरे रंग की थीम से सजी टेबल दिखाई दी। फूलों और ताजे फलों से सजी सजावट बेहद एलिगेंट लग रही थी।

शादी में पर्सनल टच को खास महत्व दिया गया है।

सबसे खास रही मेन्यू की तस्वीर, जो ‘विरोश’ लिखे कपड़े में लिपटी हुई थी। ‘विरोश’ दरअसल विजय और रश्मिका के नाम का कॉम्बिनेशन है, जिसे फैंस लंबे समय से प्यार से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इस थीम से साफ है कि शादी में पर्सनल टच को खास महत्व दिया गया है।

इवेंट्स को पूरी तरह निजी रखा गया है

सभी कार्यक्रम एक ही आलीशान प्रॉपर्टी में आयोजित किए जाएंगे। इवेंट्स को पूरी तरह निजी रखा गया है और गेस्ट लिस्ट बेहद सीमित है, ताकि समारोह का माहौल आत्मीय बना रहे।

परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का संगम

सूत्रों के मुताबिक, शादी में साउथ इंडियन परंपराओं की झलक साफ दिखाई देगी, वहीं डेकोर और प्रेजेंटेशन में मॉडर्न एलिमेंट्स का भी खूबसूरत मिश्रण होगा। मेहंदी और संगीत के लिए खास कारीगरों को बुलाया गया है, ताकि हर रस्म यादगार और खास बन सके।

फैंस को बेसब्री से वेडिंग और तस्वीरों का इंतजार

शाही लोकेशन, पर्सनल थीम, करीबी मेहमान और शानदार आयोजन इन सबके बीच रश्मिका और विजय की यह शादी 2026 की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग बनने की ओर बढ़ रही है। फैंस अब बेसब्री से इस रॉयल वेडिंग की और तस्वीरों और वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵