back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी: उदयपुर में जुटा धूमधाम, पंडित और संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी दो अलग-अलग परंपराओं का शानदार संगम है जो उदयपुर में शाही अंदाज में मनाई जाएगी। फैंस के लिए यह समारोह यादगार और खास पल साबित होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टॉलीवुड और बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न अब अपने अंतिम चरण में है। शादी को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है और सोशल मीडिया पर हर ओर चर्चा हो रही है। शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंडित जी पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, रश्मिका और विजय के करीबी और चर्चित प्रोड्यूसर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

अलग-अलग परंपराओं का शानदार संगम

पंडित जी से जब पैपराजी ने शादी की पुष्टि के लिए सवाल किया, तो उन्होंने कहा, हम शादी कराने आए हैं और दोनों को आशीर्वाद देंगे। पंडित जी के चेहरे पर साफ झलक रही थी कि वह इस खुशी के मौके पर बेहद उत्साहित हैं। विजय और रश्मिका की शादी में दोनों परिवारों की परंपराओं का समावेश होगा। विजय के परिवार की ओर से शादी की रस्में तेलुगु रीति-रिवाज के अनुसार होंगी, जबकि रश्मिका के परिवार की तरफ से कोडावा रीति-रिवाज अपनाई जाएगी। इस प्रकार यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं का शानदार संगम साबित होगी।

शादी की तैयारीयों में फैंस भी उतने ही उत्साहित

शादी की तैयारीयों में फैंस भी उतने ही उत्साहित हैं। भले ही आम लोग शादी में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन सोशल मीडिया पर लाइव अपडेट्स पाने के लिए उनकी नजरें हर समय सोशल प्लेटफॉर्म्स पर टिकी हैं। फैंस का उत्साह इस बात से भी बढ़ा है कि कपल ने शादी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सीक्रेट रखा। अब जब शादी की तारीख नजदीक है, तो दोनों की निजी और शाही वेडिंग समारोह की झलकियां सामने आने लगी हैं।

संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर पहुंचे।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर पहुंचे। वे रश्मिका और विजय दोनों के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनकी मौजूदगी शादी की भव्यता को और बढ़ा रही है। इस शाही वेडिंग में कई नियमों का पालन किया जाएगा। खास तौर पर मेहमानों के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि किसी को समारोह के दौरान फोटो या वीडियो लेने की अनुमति न हो। यह कदम कपल की निजीता और शादी की पारिवारिक गरिमा को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

एक साथ देखना अब बेहद खास हो गया है।

26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली यह शादी दोनों परिवारों के लिए बेहद खास होगी। यह शादी केवल दो परिवारों का मेल नहीं बल्कि दो अलग-अलग संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का शानदार संगम भी साबित होगी। फैंस के लिए यह अवसर यादगार रहेगा, क्योंकि विजय और रश्मिका की जोड़ी को पर्दे के अलावा असल जिंदगी में भी एक साथ देखना अब बेहद खास हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵