नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की छह महीने पहले क्रिकेटर केएल राहुल से शादी हुई है। अब सुनील ने बेटी अथिया को रिश्ते को सफल बनाने की सलाह दी है। इसलिए उन्होंने अपने दामाद केएल राहुल को चेतावनी दी है।
Suniel Shetty and Athiya Snapinsta_app_327114903_885260749269865_1938303924268093804_n_1080.jpg
किसी भी रिश्ते में विश्वास महत्वपूर्ण है
सुनील शेट्टी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बेटी आथिया को सलाह दी कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इन उतार-चढ़ाव से रिश्तों को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाना चाहिए। “किसी भी रिश्ते में विश्वास महत्वपूर्ण है।
Athiya and KL Rahul Snapinsta_app_327260479_707729144348812_5141746034040279020_n_1080.jpg
एक खिलाड़ी के जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव आते हैं
सुनील शेट्टी ने कहा कि केएल राहुल एक खिलाड़ी हैं और उन्हें काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में वह उसे पूरे समय अपने साथ नहीं रख सकते हैं। इसलिए अथिया को उन पर भरोसा करना होगा, क्योंकि अभिनेताओं की तरह, एक खिलाड़ी के जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव आते हैं।”
Suniel Shetty and Athiya Snapinsta_app_313979068_1537884733395830_7438391520230086186_n_1080.jpg
इतने अच्छे मत बनो कि दूसरों को आपसे कमतर महसूस हो
सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल को चेतावनी दी है। सुनील ने केएल राहुल से कहा कि इतने अच्छे मत बनो कि दूसरों को आपसे कमतर महसूस हो। बता दे कि अथिया और राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी साल 23 जनवरी 2023 को दोनों ने खंडाला के एक फार्म हाउस में शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में रहे थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





