back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tiger Shroff Birthday: हेमंत श्रॉफ से एक्टर कैसे बने ‘टाइगर’, डांस और ब्लॉकबस्टर हिट्स से बना बॉलीवुड का एक्शन किंग

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन माना रहे हैं हैं तो चलिए उनके इस खास दिन पर कुछ बातें जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में अगर किसी युवा अभिनेता ने एक्शन, डांस और फिटनेस के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है, तो वह हैं टाइगर श्रॉफ 2 मार्च 1990 को मुंबई में जन्मे टाइगर का असली नाम हेमंत श्रॉफ है। बचपन में उनके पिता उन्हें प्यार से टाइगर बुलाते थे और यही नाम आगे चलकर उनकी स्थायी पहचान बन गया।

टाइगर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जैकी श्रॉफ हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक रहे हैं, जबकि उनकी मां आयशा श्रॉफ फिल्म प्रोड्यूसर हैं। हालांकि स्टारकिड होने के बावजूद टाइगर ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की और आगे की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी से की।से पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव बचपन से ही मार्शल आर्ट और डांस की ओर रहा।

टाइगर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट धारक हैं और मार्शल आर्ट में उनकी ट्रेनिंग ने उन्हें बॉलीवुड का फिटनेस आइकॉन बना दिया। उनके एक्शन सीन में दिखाई देने वाली फुर्ती और लचीलापन उनकी इसी मेहनत का नतीजा है। डांस के मामले में भी वे काफी पारंगत हैं और अक्सरमाइकल जैक्सन को अपनी प्रेरणा बताते हैं। भारतीय सिनेमा में वे ऋतिक रोशन को अपना आइडल मानते हैं, जिनकी तरह वे भी एक्शन और डांस का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं।

टाइगर ने साल 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ कृति सनोननजर आईं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और टाइगर को बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने एक्शन-रोमांस शैली की फिल्मों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

साल 2016 में आई बागी ने उन्हें एक्शन स्टार के रूप में स्थापित किया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ खूब पसंद की गई। फिर बागी 2ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी और यह फिल्म उस साल की बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। ‘बागी 3’ ने भी इस फ्रेंचाइज़ी की सफलता को आगे बढ़ाया।

उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है War। इस फिल्म में वे अपने आइडल ऋतिक रोशन के साथ नजर आए। हाई-ऑक्टेन एक्शन और शानदार स्टंट्स ने दर्शकों को प्रभावित किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसके अलावा उन्होंने‘ए फ्लाइंग जट्ट’, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और ‘मुन्ना माइकल’जैसी फिल्मों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपने डांस और एक्शन का अलग अंदाज दिखाया।

हेमंत श्रॉफ से टाइगर श्रॉफ बनने तक का सफर केवल नाम बदलने की कहानी नहीं है, बल्कि यह जुनून, अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह साबित किया है कि विरासत एक शुरुआत दे सकती है, लेकिन असली पहचान मेहनत और प्रतिभा से ही बनती है। आज टाइगर युवा पीढ़ी के लिए फिटनेस, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नया रिलेशनशिप? 5 साल छोटे सिंगर के संग वीडियो वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, अब एक बार फिर अपनी पर्सनल...
spot_img

Latest Stories

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...