नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्में करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है। वह मारवाड़ी परिवार से आते हैं, जहां उन्हें अभिनय की बारीकियां विरासत में मिलीं। उनके पिता महेंद्र बोहरा एक फिल्ममेकर हैं और दादा रामकुमार बोहरा भी एक्टर और प्रोड्यूसर थे। करणवीर के कजिन सुनील बोहरा भी एक प्रोड्यूसर हैं। करणवीर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
बचपन और पढ़ाई
करणवीर ने 12वीं तक साइंस की पढ़ाई की, लेकिन बाद में उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया।
एक्टिंग करियर की शुरुआत
करणवीर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1990 में फिल्म तेजा में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। टीवी की दुनिया में उन्होंने जस्ट मोहब्बतें सीरियल से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने CID और अचानक 37 साल बाद जैसे शो में असिस्टेंट के रूप में काम किया।
हिट टीवी शो और पहचान
करणवीर को असली पहचान टीवी शो शरारत में मिली, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इसके बाद उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, कुसुम, ‘कसौटी जिंदगी के, ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव, कुबूल है और नागिन 2 जैसे पॉपुलर टीवी शोज़ में काम किया।
रियलिटी शो और फिल्मों में भी दिखाया टैलेंट
करणवीर ने रियलिटी शो नच बलिए 4, ‘झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 और बिग बॉस 12 में भी हिस्सा लिया और अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीता।
फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखी दमदार मौजूदगी
करणवीर ने किस्मत कनेक्शन, लव यू सोनिए, मुंबई 125 केएम, पटेल की पंजाबी शादी और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा, वह वेब सीरीज द कैसिनो और भंवर में भी नजर आ चुके हैं।
करणवीर बोहरा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।





