नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ये फोटो देखकर आप हैरान तो पक्का ही हुए होंगे क्योंकि आप ये जरुर सोच रहे होंगे कि फोटो में दिख रही एक साधारण सी बच्ची कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस है। आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं जो आज बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। आज Vaani Kapoor के बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे है। कवर फोटो एक्ट्रेस वाणी ने खुद इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी। वाणी कपूर आज 36 साल की हो गई है बता दें कि उनका जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली, भारत में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। वाणी ने खुद के दम पर इंड्रस्ट्री में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई है।
करियर की शुरुआत
वाणी ने इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली। फिर जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप किया और उन्होंने TC होटल में काम किया था। उसी होटल में एक बार फिल्म की शूटिंग चल रही थी और वहीं से वाणी को फिल्मों में काम करने की इच्छा हुई।
वाणी ने बॉलीवुड इंड्रस्ट्री से पहले मॉडलिंग में काम करना शुरू किया था। मगर उनके पापा को उनका मॉडलिंग करना पसंद नहीं था। वाणी की मां केवल उनके इस करियर को सपोर्ट करती थीं।
छोटे पर्दो से रखा बॉलिवुड में कदम
मॉडलिंग में आने के बाद 2009 में वाणी ने सोनी टीवी प्रोग्राम Special@10 से छोटे पर्दों की ओर कदम रखा। फिर वाणी रुकी नही और लगातार ऑडिशन देना शुरू कर दिया। नतिजन इसी बीच उन्हें फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ सपोर्टिंग रोल मिला। इसी के साथ इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। जिसके बाद अपने काम और बोल्डनेस को लेकर वो बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से काफी फैंन फॉलोइंग बटोर चुकी हैं।
टेलीविजन एड्स में नजर आई वाणी
वाणी कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवनदास भीमजी झवेरी ज्वैलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दीं। 2014 में, उन्होंने तमिल रोमांटिक फिल्म आहा कल्याणम (बैंड बाजा बारात, 2010 की रीमेक) से डेब्यू किया।
बेफिक्रे ने किया वाणी को मशहूर
तमिल में अपनी शुरुआत के लगभग दो साल बाद, वह रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड फिल्म बेफिक्रे (2016) में दिखाई दीं। बेफिक्रे मूवी के गाने उड़े दिल बेफिक्र रे में उनके डांस की काफी तारिफ भी हुई थी। साथ ही लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। बेफिक्रे के बाद ही उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में मिलनी शुरू हुई।
तीन साल के बाद के बाद, 2019 में, उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर’ में मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही 15 अगस्त को उनकी फिल्म खेल खेल में रीलिज हुई है जिसमें वो एक्टर अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई हैं।





