नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रिलीज से लेकर अभी तक थिएटर में स्त्री का कब्जा साफ नजर आ रहा है। वीकेंड पर तो फिल्म ने जबरदस्त कमाई की ही है, लेकिन वीक डेज में भी कमाई के मामले में फिल्म की रफ्तार नहीं थम रही। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्त्री 2’ के सातवें दिन की कमाई 20 से 22 करोड़ रुपए रही है। फिल्म के लिए यह एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है जब हर दिन करोड़ों की कमाई हो रही है। इस तरह से श्रद्धा कपूर एक्टर प्रभास की फिल्म ‘कल्कि AD’ का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ सकती हैं।
जल्द ही टूटेगा कल्कि का रिकॉर्ड
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘कल्कि’ रही है, लेकिन फिल्म ‘स्त्री 2’ कल्कि से केवल 3 करोड़ से पीछे है। हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ 400 करोड़ रुपए कमाने के लक्ष्य पर चल पड़ी है, जो वीक डेज में भी पूरा होता नजर आ रहा है। इस फिल्म में ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। कलाकारों की भूमिका लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है और कलेक्शन के आंकड़ों को बढ़ाने में भी मदद कर रही है।
ग़दर 2 को भी छोड़ा पीछे
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ना केवल ‘कल्कि’ का रिकॉर्ड तोड़ने निकली है बल्कि ‘ग़दर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि, स्त्री 2 का पहला पार्ट भी लोगों को इसी तरह से खूब पसंद आया था। फिल्म में कलाकारों की कॉमेडी और स्त्री का आतंक लोगों को डराने और हंसाने के लिए काफी रहा। इस बार भी एक नया ट्विस्ट लेते हुए स्त्री इस बार लोगों को डराने की बजाय उनकी मदद करने आती है।
अभी तक चर्चा में है फिल्म
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को रिलीज हुई सभी फिल्मों से ज्यादा चर्चा में है। फिल्म स्त्री और सर कटे का आतंक देखने के लिए थिएटर में लोगों की भीड़ लगी रही जो अभी तक कम नहीं हो रही है।




