नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। लोगों को श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ और एक्ट्रेस का काम बहुत पसंद आ रहा है। बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनका डंका बॉक्स ऑफिस पर भी बजा है। हालिया फिल्म ‘स्त्री 2’ की बात करें तो वीकेंड के अलावा फिल्म वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बड़े खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड की तिगड़ी सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ अभी तक काम क्यों नहीं किया है।
फिल्म की कहानी को देती हैं अहमियत
श्रद्धा कपूर फिल्मों का चुनाव किस तरह से करती है इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया है। श्रद्धा कपूर ने बताया है की उनके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है। श्रद्धा कपूर ने अभी तक जितनी भी फिल्में की है वह सभी कहानी के आधार पर की है ना कि किसी बड़े स्टार के नाम पर।
श्रद्धा कपूर ने किया खुलासा
श्रद्धा कपूर ने एक पॉडकास्ट शो में बताया है कि उन्हें अभी तक बॉलीवुड के तीन खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘कई बार आपको कोई फिल्म ऑफर की जाती है, लेकिन अगर आपको लगता है कि किरदार उतना रोमांचक नहीं है या रोल आपके अंदर के कलाकार को चुनौती नहीं देता है, तो आप उस भूमिका को छोड़ देते हैं। मैं अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं, मैं अच्छे कलाकारों के साथ काम करना चाहती हूं। अगर मुझे कभी ऐसा मौका मिलता है तो मैं जरूर हां कहने के लिए खुश हूं।’
बॉक्स ऑफिस पर छा गई स्त्री 2
15 अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है जिनमें ‘खेल खेल में’, जॉन अब्राहम-स्टारर ‘वेदा’ और तेलुगु फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ शामिल है। हालांकि, श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।




