back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: नेहा धूपिया, एक बेबाक और दमदार एक्ट्रेस का सफर, आज मना रहीं अपना 44वां जन्मदिन

एक्टिंग से ज्यादा बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं नेहा धूपिया, नेहा धूपिया की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। नेहा और अंगद बेदी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया फिर साल 2018 में अचानक शादी कर ली।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा अपने अभिनय से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 27 अगस्त, 1980 को कोच्चि में जन्मी नेहा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उनके शानदार करियर और उनकी निजी जिंदगी के कुछ बड़े फैसलों के बारे में, जिन्होंने सिर्फ सिनेमा ही नहीं, बल्कि समाज में भी हंगामा मचा दिया था।

टीवी से की करियर की शुरुआत

नेहा धूपिया का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता, प्रदीप सिंह धूपिया, इंडियन नेवी में थे, लेकिन नेहा का शुरू से ही रुझान अभिनय की तरफ था। इसी वजह से उन्होंने साल 2000 में इंडस्ट्री में कदम रखा। भले ही आज नेहा एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। नेहा सबसे पहले साल 2000 में सीरियल ‘राजधानी’ में नजर आईं और इसके बाद कई अन्य टीवी सीरियल्स में भी काम किया।

2002 का खास साल

टीवी सीरियल राजधानी से अभिनय की शुरुआत करने के बाद नेहा धूपिया को असली पहचान साल 2002 में मिली। यह साल उनके लिए बहुत खास रहा क्योंकि उन्होंने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। इस खिताब के बाद ही नेहा के लिए फिल्मों के दरवाजे खुल गए। उन्होंने 2003 में फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुपके चुपके’, ‘हे बेबी’, ‘दस कहानियां’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि, नेहा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसतन ही प्रदर्शन कर पाईं और वह किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं।

शादी और मातृत्व का सफर

नेहा धूपिया की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। नेहा और अंगद बेदी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में अचानक शादी कर ली। दोनों ने गुरुद्वारे में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी के छह महीने बाद, 18 नवंबर 2018 को नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा। नेहा को शादी के छह महीने बाद मां बनने पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया। इसके बाद नेहा और अंगद दूसरी बार भी माता-पिता बने। 

नेहा धूपिया की जिंदगी और करियर की कहानी से यह सीख मिलती है कि चाहे हालात कैसे भी हों, हमेशा खुद पर विश्वास रखें और अपने फैसलों के साथ खड़े रहें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...