नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अमर कौशिक की निर्देशित फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं, अब फिल्म के नौंवे दिन के कलेशन की अपडेट सामने आ गई है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी हालांकि इसके साथ अक्षय कुमार की ‘खेल खेल’ में और जॉन अब्राहम की ‘वेद’ भी रिलीज हुई लेकिन ‘स्त्री 2’ ने बाजी मार ली। अब तक फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ को पीछे करते हुए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पांचवीं सबसे तेज फिल्म बन गई है।
नौवें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘स्त्री 2′ ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर आग लगया हुआ है। हर तरफ बस स्त्री की ही बात हो रही है। वहीं फिल्म के नौवें’ दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 9वें दिन 16.50 करोड़ कमाए हैं। फिल्म के अब ताकि की कुल कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अब तक 308.15 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘स्त्री 2’ का कलेक्शन देखने के बाद येअंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड 400 के पार पहुंच जाएगी।
फिल्म की कहानी और कैमियो किरदार
हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरो में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया केवल फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी काफी हिट हुए। फिल्म की खास बात कि ये फिल्म साल 2018 में आई ‘स्त्री’ की सीक्वल है। जहां पहले पार्ट में ‘स्त्री’ ने सब को डराया तो इस बार कहानी में थोड़ा चेंज देखने को मिला फिल्म में इस बार सरकते का साया सब दहशत मचाते हुए दिखा। वहीं, इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें अक्षय कुमार और वरुण धवन का कमाल का कैमियो भी देखने को मिला है।




