back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stree के अगले पार्ट में नहीं, अलग फिल्म में आएंगे अक्षय कुमार, लेखक निरेन भट्ट ने बताया

फिल्म 'स्त्री 2' में अपने कैमियो से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय कुमार अब जल्द ही हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। इसी सिलसिले में निरेन भट्ट ने बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार का जबरदस्त कैमियो रोल देखा गया। जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। हालांकि इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल-खेल में’ भी रिलीज हुई लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखाया। अक्षय कुमार के इस कैमियो को देखते हुए फिल्म के राइटर निरेन भट्ट ने उनपर एक सोलो हॉरर फिल्म बनाने की बात कही ।

निरेन भट्ट ने फिल्म का दिया हिंट 

‘स्त्री 2’ के लेखक निरेन भट्ट ने कुछ दिन पहले ही श्रद्धा कपूर के ऊपर एक फिल्म बनाने की बात को कंफर्म किया था । वहीं, अब उन्होंने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान हिंट दिया कि अक्षय का किरदार सिर्फ एक साधारण कैमियो नहीं था। उन्होंने कहा, “हमारे पास इस यूनिवर्स के हर छोटे-बड़े किरदार के लिए आइडियाज हैं। इसमें सभी कैरेक्टर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, उन्हें ढूंढते हैं, जिस पर हम कई सारी फिल्में बना सकते हैं। अक्षय कुमार का रोल किसी भी रोल से साधारण नहीं है बल्कि यह एक इंपोरेंट करैक्टर के रूप में उभर सकता है।

इस प्रकार किया अक्षय कुमार को अप्रोच

फिल्म स्त्री 2 में अक्षय कुमार के कैमियो रोल को लोगों ने खूब पसंद किया अक्षय कुमार एक अस्पताल में रहते हैं और उन्हें पता होता है कि सर कटा को कैसे हराना है। वहीं, उनके कैमियो के बारे में बात करते हुए निरेन भट्ट ने बताया कि, ”एक दिन हम फिल्म के रोल के बारे में बात कर रहे थे अमर कौशिक ने मुझे कॉल किया और इस पर डिस्कस किया। उन्होंने कहा क्या इस रोल के लिए हम अक्षय कुमार पिंक कर सकते हैं पिंच कर सकते हैं। इसके बाद मैंने कहा कि यह रोल काफी छोटा है लेकिन हम कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद अमर ने अक्षय सर से चीन के बारे में बताया और उन्हें यह किरदार काफी अच्छा लगा और उन्होंने इसके लिए हां कर दिया।”

फिल्म स्त्री 2 का कलेक्शन 

फिल्म ‘स्त्री 2’ के कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रखा है। अभी तक इस फिल्म ने 400 पर के आंकड़े छू लिए है। वहीं, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में वरुण धवन का भी कैमियो रोल नजर आया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्मों के बीच होगी टकरार, फैंस दिखा रहे हैं अपनी उत्सुकता

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त कलेक्शन किया था या फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि लोग आज तक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...