back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज से पहले Akshay Kumar ने कराया लंगर, खुद बांटा खाना

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'खेल खेल में' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके पहले अब सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें लंगर करते देखा जा रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार को लगातार एक्शन फिल्म में देखा जा रहा था वही, अब वो कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘खेल-खेल में’ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के अलावा उस फिल्म में फरदीन खान, आदित्य सील, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और प्रज्ञा जायसवाल भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है, उसके पहले ही एक्टर का एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी सोशल मीडिया पर लोग बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार ने लोगों को खाना परोसा 


अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है इसमें एक्टर मुंबई की सड़कों पर लोगों को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में वो नीला रंग का कपड़ा पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। वीडियो में जब एक्टर एक महिला को खाना देते हैं, तो वह महिला और लोगों को भी बुलाकर ले आती हैं। इस वीडियो को देखकर अब लोगों भी रिएक्शन भी सामने आ रहा हैं। जिसमें कमेंट सेक्शन में दिल को छू लेने वाले कमेंट्स किए गए हैं लोग एक्टर की काफी तारीफें कर रहे हैं।  

2 फिल्मों से टकराएंगी ‘खेल खेल में’ 


अक्षय कुमार इस समय फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पर रही है। वहीं, अब एक्टर फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया और अब 15 अगस्त को ये रिलीज हो रही है। इसके साथ ही आप क बता दें कि, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ भी रिलीज होगी ऐसे में एक बार फिर अक्षय कुमार के फैंस की नजरे उनकी फिल्म पर टिकी है। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्मों के बीच होगी टकरार, फैंस दिखा रहे हैं अपनी उत्सुकता

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त कलेक्शन किया था या फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि लोग आज तक...
spot_img

Latest Stories