back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: करणवीर बोहरा! एक ऐसा एक्टर जिसने अपने दम पर बनाई पहचान

करणवीर बोहरा ने टीवी की दुनिया में उन्होंने जस्ट मोहब्बतें सीरियल से कदम रखा। करणवीर ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्में करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है। वह मारवाड़ी परिवार से आते हैं, जहां उन्हें अभिनय की बारीकियां विरासत में मिलीं। उनके पिता महेंद्र बोहरा एक फिल्ममेकर हैं और दादा रामकुमार बोहरा भी एक्टर और प्रोड्यूसर थे। करणवीर के कजिन सुनील बोहरा भी एक प्रोड्यूसर हैं। करणवीर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

बचपन और पढ़ाई

करणवीर ने 12वीं तक साइंस की पढ़ाई की, लेकिन बाद में उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। 

एक्टिंग करियर की शुरुआत

करणवीर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1990 में फिल्म तेजा में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। टीवी की दुनिया में उन्होंने जस्ट मोहब्बतें सीरियल से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने CID और अचानक 37 साल बाद जैसे शो में असिस्टेंट के रूप में काम किया। 

हिट टीवी शो और पहचान

करणवीर को असली पहचान टीवी शो शरारत में मिली, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इसके बाद उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, कुसुम, ‘कसौटी जिंदगी के, ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव, कुबूल है और नागिन 2 जैसे पॉपुलर टीवी शोज़ में काम किया।

रियलिटी शो और फिल्मों में भी दिखाया टैलेंट

करणवीर ने रियलिटी शो नच बलिए 4, ‘झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 और बिग बॉस 12 में भी हिस्सा लिया और अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीता। 

फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखी दमदार मौजूदगी

करणवीर ने किस्मत कनेक्शन, लव यू सोनिए, मुंबई 125 केएम, पटेल की पंजाबी शादी और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा, वह वेब सीरीज द कैसिनो और भंवर में भी नजर आ चुके हैं। 

करणवीर बोहरा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...