नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क, 28 नवंबर 2023: बिग बॉस का 17वां सीजन दिन पर दिन और भी रंगीन होता जा रहा है। टीआरपी बढ़ाने के लिए निर्माता तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सेलिब्रिटीज के खास दोस्त ओरहान अवतरमानी उर्फ ओरी ने बिग बॉस के घर में एंट्री की। और घर का माहौल बदल गया हालांकि ओरी बस एक-दो दिन के मेहमान थे। जो घर वालों के साथ वीकेंड पर मस्ती करने आए थे।
बिग बॉस ने दिया अनुराग को चैलेंज
अनुराग डोभाल घर में सोते रहते हैं। और कुकड़ू कु की आवाज आती है। जिसकी वजह से वह उठ जाते हैं। वहीं,दिल के मकान में अंकिता भी सो रही है। और अनुराग को लगता है कि अंकिता के लिए कुकड़ू कु नहीं बजा इसके बाद वह बिग बॉस पर इल्जाम लगाते हैं कि वह बाइअस्ट हैं। वह घर के हर सदस्य के पास जाकर बिग बॉस की शिकायत करते हैं। ऐसे में बिग बॉस उनकी शिकायतों से तंग आकर कुछ चीजें स्पष्ट कीं। बिग बॉस ने कहा, ‘मैंने सीजन की शुरुआत में ही कहा था कि मैं इस बार बायस्ट रहूंगा। इस सीजन में डंके की चोट पर मेरे फेवरेट रहेंगे। मैं ऐसा ही हूं’। इतना ही नहीं बिग बॉस, अनुराग को खुली चुनौती भी देते हैं। बिग बॉस के इस रवैए से परेशान होकर अनुराग डोभाल बड़ा फैसला लेते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Raftaar | रफ्तार
वालंटियर एग्जिट करना चाहते हैं अनुराग
अनुराग को लगता है कि बिग बॉस उनकी बातें नहीं सुनते हैं और पूरे घर वाले उनका मजाक बनाते हैं। और उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें हैं। जो उन्हें लगता है कि घर वाले और बिग बॉस बार-बार उस बात को बाहर ले आते हैं। अनुराग कहते है, मैं जब कुछ बोलना चाहता हु बिग बॉस मेरी कभी नहीं सुनते ‘भाड़ में गया बिग बॉस। भाड़ में गया शो। मैं पैसे तो फिर भी कमा लूंगा लेकिन, वो लोग नहीं कमा पाऊंगा, जिनकी वजह से आज मैं यहां हूं। बिग बॉस दरवाजा खोल दो। मैं अपनी मर्जी से ये शो छोड़कर जाना चाहता हूं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Raftaar | रफ्तार




