रफ्तार डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 अब अपने मिड सीजन में पहुंच चुका हैं। सलमान खान का ये कंट्रोवर्सी शो अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है। दिल-दिमाग और मकान में रहने वाले कंटेस्टेंट को अपनी हरकतों की वजह से बिग बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ा, तो वहीं,वीकेंड के वार पर भी कुछ कंटेस्टेंट को सलमान की डाट पड़ी।
सलमान खान ने खोली विक्की और मुनव्वर की पोल
सलमान खान ने घर वालों से पुछा की सबसे ज्यादा घर के लोगों को कौन चला रहा हैं। घर वालों ने विक्की और मुनव्वर का नाम दिया। सलमान खान ने विक्की से कहा आज आपका सपना पूरा हो गया क्योंकि आप इन घर वालों को चला रहे हैं। इसके बाद सलमान खान ने मुनव्वर और विक्की से कहा आप घर वालों को अपने जरूरत के अनुसार यूज करते हैं। सलमान खान कहते हैं कि आप दोनों ने जो स्ट्रेटजी बनाई है। वह बाहर बहुत गंदी दिख रही है। और आप लोग बहुत बोरिंग होते जा रहे हो।
मनारा अंकिता के बनते रिश्ते में आई फिर से दरार
सलमान खान कहते हैं कि विक्की जैन ने समर्थ से कहा कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड तुम्हारे काबू में नहीं रहती मेरी पत्नी को देखो जो मैं कहता हूं वो वही करती है। मैंने अंकिता से बोला हैं। वो मनारा और खानजादी के साथ बना कर रखें। जिसकी बात मनारा और अंकित में लडाई होने लगती है। मनारा रहती है आप फेक हो और मुझे आपसे इस घर में कोई रिश्ता नहीं बनाना है। इसके बाद अंकिता अपनी सफाई देते हुए मनारा से लड़ने लगती हैं।
इस हफ्ते कौन होगा बाहर
एक तरफ जहां वीकेंड के वार पर ऑरी की एंट्री हुई तो वहीं, कुछ कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस हफ्ते अंकिता लोखंडे, सना रई, जिग्ना वोरा, सनी आर्या और अरुण माशेट्टी नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में कौन घर से बाहर होगा बड़ा सवाल है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जिग्ना वोरा इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगीं।
रफ़्तार के Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar Telegram




