रफ़्तार डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में राशन का टास्क होने बाद घर में बवाल बच गया है। सब घर वाले मनारा से नाराज है। जिसके बाद मुनावर मनारा को समझते है की आप ने जिनकी मदद की वो भी आप के खिलाफ हैं। जहां बिग बॉस 17 में काफी कुछ देखने को मिला। तो वहीं ,अब एलिमिनेशन की घडी आने वाली हैं। अब इस वीकेंड के वार को देखना दर्शको को लिए काफी सस्पेंस भरा होगा। क्युकी इस बार पांच कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है।
बिग बॉस 17 में हुई एक और वाइल्डकार्ड एंट्री
बिग-बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। वायरल हो रहे इस प्रोमो में ओरी बिग-बॉस में ढेर सारा सामान लेकर पहुंचे। जिसे देखकर खुद सलमान खान हैरान रह गए। इस दौरान सलमान खान कहते हैं। कि आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और आप इतना सारा सामान लेकर आ रहे हैं। ये सुनकर ओरी हंसने लगते हैं।बता दें कि, ओरी को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। वह सभी बॉलीवुड सेलेब्स खास दोस्त भी हैं। सभी सेलेब्स भी उन्हें अपनी पार्टी में जरूर इनवाइट करते हैं। खैर ओरी अब बिग-बॉस के घर में क्या कमाल दिखा पाएंगे तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
सलमान खान ने किया विक्की और मुनावर का पर्दाफाश
बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में सलमान खान घर वालों से बोलते है की आप सब मुनावर और विक्की के कठपुतली बन गए हो। इनको लगता हैं आप लोगों के कोई रिश्ते नहीं है। तो ये आप लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। और विक्की कितना पट्टू हैं। इतना सेफ खेल रहा हैं ताकि नॉमिनेशन में न आये।
रफ़्तार के Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar Telegram




