रफ्तार डेस्क,नई दिल्ली। अब तक हमने ‘बिग बॉस 17 ‘ में देखा कि घर के 5 सदस्य नॉमिनेट हो चुके हैं। जिगना को इस बात का सबसे अधिक दुख है कि लोगों ने उन्हें ग्रेस पीरियड वाला खिलाड़ी समझा। वहीं, बिग बॉस में घर की साफ सफाई न करने पर घर वालों को डांट लगाई इसके बाद घर के सारे सदस्यों ने मिलकर घर को अच्छी तरह से साफ किया।
विक्की और सन के बीच हुई लड़ाई
बिग बॉस 17 के शुरुआत से ही सना और विक्की का रिश्ता बनते बिगड़ते दिखाई दिया। कुछ दिन पहले सना और विक्की के बीच में एक दोस्ती देखने को मिल रही थी। लेकिन अब काम को लेकर विक्की सना को कई सारी बातें सुनते हैं। जिस पर सना और विक्की की लड़ाई होने लगती हैं। विक्की कहते हैं या तो बर्तन धोओ नहीं तो ये बेड खाली करो। अगर कुछ नही करोगी तो खाना नहीं मिलेगा। तब सना कहती हैं कि मैं अपना बनाकर खा लूंगी।
बिग बॉस ने दिया राशन का टास्क
बिग बॉस‘ घरवालों को नया टास्क देते हैं। और कहत हैं, दो गोदाम बने हैं। जहां वीकली राशन है। और इसके मालिक दिमाग के मकान वाले हैं। वह बताते हैं कि दो सुरंग है और इससे घरवाले घुसकर अपने लिए राशन चुरा सकते हैं। वह बताते हैं कि घरवालों को ये राशन कैसे चुराना है। बिग बॉस कहते हैं कि आज आप लोग डंके की चोट पर जितना मन चाहे राशन चुरा सकते हैं। जिस पर सारे घर वाले काफी खुश हो जाते हैं। बिग बॉस राशन टास्क की सारी प्रक्रिया समझा कर टास्क शुरू करते हैं। तक शुरू होने की थोड़ी देर बाद ही मनारा से एक गलती हो जाती है। वो दूसरे सदस्यो की मदद करने लगती है। जिस पर बिग बॉस गुस्सा होकर सारा राशन माकन नंबर 2 को दे देते हैं। जिस पर सब लोग मनारा पर चिल्लाने लगते हैं।
रफ़्तार के Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar Telegram




