नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शुरूआत हो चुकी है। इसकी के साथ ही बिग बॉस के घर में काफी विवाद देखने को मिल रहा है। शो के शुरूआत में सलमान खान ने कहा था कि घर में अभ्रद शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद लोगों के बीच जमकर गालियों की बौछार हो रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 गालियों से भरा है
जब कंटेस्टेंट घर में जा रहें थे तो सलमान खान ने उन्हें तहजीब में रहने की सलाह दी थी, लेकिन घर के अंदर घुसने के साथ ही इसकी धज्जियां उड़ती दिख रही है। वहीं जिया शंकर ने बेबीका को गाली दी है। उन्होंने बेबीका को एक बार नहीं बल्कि तीन बार गाली दी है। दिलचस्प बात यह है कि भले ही साइरस ने उसे समझाया, लेकिन वो वहां नहीं रुका। तब बेबीका ने भी उन्हें गाली दे डाली।
पूजा भट्ट और पलक में नोकझोंक हो गई थीं
बता दें कि इसके पहले पूजा भट्ट और पलक में नोकझोंक हो गई थीं। इसको लेकर पूजा भट्ट ने पलक को दोहरा चरित्र का बताया था। वहीं पूजा मनीषा रानी का साथ देते हुए दिखाई दे रही थीं। इसको लेकर पूजा भट्ट को ट्रोल भी किया जा रहा है और लोगों ने पूजा भट्ट को मास्टरनी तक कह डाला।





