back to top
32.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साल का चौथा सबसे बड़ा IPO कल होगा ओपन, Lenskart के शेयरों में दांव लगाने से पहले जानें GMP और प्राइस बैंड

Lenskart अपना IPO कल, 31 अक्टूबर से लॉन्च करने जा रहा है। निवेशक इस आईपीओ में 4 नवंबर तक अपनी बोली लगा सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईवियर प्रोडक्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी Lenskart का आईपीओ कल, 31 अक्टूबर से खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेश करने के लिए 4 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जबकि इश्यू साइज कुल 7,278.02 करोड़ रुपये का है।

इस आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपये के 5.35 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि लगभग 12.8 करोड़ शेयर OFS (Offer for Sale) के जरिए निवेशकों को बेचे जाएंगे। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे। आईपीओ की लिस्टिंग की तारीख 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एवेंडस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल और इंटेंसिव फिस्कल काम करेंगे। वहीं, MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगा।

Lenskart IPO का GMP कितना है ?

ग्रे मार्केट में Lenskart IPO ने लॉन्च से पहले ही जबरदस्त हिट दिखा दी है। इस समय इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 70 रुपये प्रति शेयर पर मजबूत बना हुआ है, यानी निवेशक इसे आईपीओ प्राइस से 70 रुपये ज्यादा में खरीदने को तैयार हैं। सोमवार को जैसे ही प्राइस बैंड 382-402 रुपये घोषित हुआ, ग्रे मार्केट में इसके शेयरों में शानदार तेजी देखी गई। उस दिन शेयर 75 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे, जो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 402 रुपये के मुकाबले लगभग 18.66% अधिक है। इस साल Lenskart चौथा सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले टाटा कैपिटल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों ने अपना आईपीओ लॉन्च किया था।

प्रमोटर नेहा बंसल ने बेचा हिस्सा

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस की प्रमोटर नेहा बंसल ने प्री-आईपीओ ऑफर के तहत SBI म्यूचुअल फंड की दो स्कीम्स को 100 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस ट्रांजैक्शन में उनकी हिस्सेदारी 0.15% घटकर 7.46% हो गई। यह लेनदेन आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 402 रुपये प्रति शेयर पर हुआ।

नेहा बंसल ने कुल 2.5 लाख इक्विटी शेयर SBI म्यूचुअल फंड में ट्रांसफर किए। इसमें SBI ऑप्टिमल इक्विटी फंड (AIF) ने 870,646 शेयर (0.05%) और SBI इमर्जेंट फंड (AIF) ने 16,16,915 शेयर (0.10%) खरीदे। इसके पहले 23 अक्टूबर को जाने-माने निवेशक और DMart के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने भी प्री-आईपीओ लेनदेन के जरिए लेंसकार्ट में लगभग 90 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा बंसल ने श्रीकांत आर. दमानी को 2,238,806 इक्विटी शेयर बेचे थे।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य के लिए दी गई है। मार्केट में निवेश करने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से राय लेना जरूरी है। हम किसी भी व्यक्ति को निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 690 अंक टूटा; Nifty 24000 के नीचे फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵