back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gopashtami Mantra: आज गोपाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मनचाहा वरदान

गोपाष्टमी का पर्व बहुत ही खास माना जाता है इस दिन कृष्ण भगवान और गाय की पूजा अर्चना की जाती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में गोपाष्टमी बहुत ही खास माना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर लोग भगवान कृष्ण और गौ माता की पूजा करते हैं। इस वर्ष गोपाष्टमी आज यानी 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण को गौ माता अति प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप कृष भगवान की विशेष कृपा चाहते हैं, कि तो इस शुभ दिन पर गौ माता को हरा चारा खिलाएं और उनकी विधिवत पूजा करें।इसके साथ ही कुछ विशेष मंत्रों का भी जाप करें।

गोपाष्टमी पूजा विधि

गोपाष्टमी के दिन आप जल्दी उठकर स्नान ध्यान कर कर कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करें इसके साथ ही आप गाय और बछड़े को स्नान कराना चाहिए। उनके सींगों को हल्दी, कुमकुम और फूलों से सजाएं।गाय और बछड़े को वस्त्र, चुनरी चढ़ाएं, इनके पैरों में घुंघरू बांधें। चावल चढ़ाएं। धूप, दीप जलाएं आरती करें।गौमाता को हरा चारा, हरा मटर, गुड़, गेहूं और रोटी और खीर खिलाएं। गाय की परिक्रमा करें।गायों के चरणों की रज माथे पर लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दिन गौशाला में चारा, अनाज, धन, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप

सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता, सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस,तत: सर्वमये देवि सर्वदेवैरलड्कृते, मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरु नन्दिनी!!

सुरूपा बहुरूपाश्च विश्वरूपाश्च मातरः।गावो मामुपतिष्ठन्तामिति नित्यं प्रकीर्तयेत्।।

गया माता की आरती

ऊं जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता |

जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता ||

मैया जय जय गौमाता 

सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले |

जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले ||

मैया जय जय गौमाता

आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई |

शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई ||

मैया जय जय गौमाता 

सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो |

अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो ||

मैया जय जय गौमाता 

ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता |

जग की पालनहारी, कामधेनु माता ||

मैया जय जय गौमाता 

संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गायी |

गौ शाला की सेवा, संतन मन भायी ||

मैया जय जय गौमाता 

गौ माँ की रक्षा हित, हरी अवतार लियो |

गौ पालक गौपाला, शुभ सन्देश दियो ||

मैया जय जय गौमाता 

श्री गौमात की आरती, जो कोई सुत गावे |

“पदम्” कहत वे तरणी, भव से तर जावे ||

मैया जय जय गौमात

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि का अद्भुत योग, भक्तों पर बरसेगा शुभ योगों का प्रसाद…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर मनाई जा रही भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कई शुभ संयोगों का साक्षी बनेगी। 16 अगस्त को...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵