नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत सात बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की दरों में बदलाव किया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), डीसीबी बैंक (DCBBank), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank), उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank), सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank), आरबीएल बैंक (RBL Bank) और कैपिटल स्मॉ ल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank) ने इस महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बदली हैं।
15 मई से लागू हो गईं बढ़ी दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने खास अवधि के लिए एफडी दरों में वृद्धि की है। बढ़ी नई दरें 15 मई से लागू हो चुकी हैं। एसबीआई ने रिटेल डिपॉजिट (2 करोड़ रुपए तक) और बल्क डिपॉजिट (2 करोड़ रुपए से ऊपर) पर एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।
IDFC FIRST Bank की दरें
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 2 करोड़ से कम राशि पर एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 15 मई से लागू हो हैं। बैंक अभी 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाले जमा पर 3 फीसदी से 7.90 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। सबसे अधिक ब्याज दरें 500 दिनों की एफडी पर है। इसमें आम लोगों को 7.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा।
DCB Bank की FD पर ब्याज दरें
डीसीबी बैंक ने 2 करोड़ से कम रुपए पर एफडी ब्याज दरें बदली हैं। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बढ़ीं दरें 22 मई से लागू हो गईे हैं। फिलहाल बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 19 से 20 महीने की एफडी पर दे रहा है। आम लोगों को 8.05 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.55 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ से कम राशि के लिए नई एफडी दरें 1 मई से ही लागू कर दी हैं। बैंक द्वारा आम लोगों के लिए 4 से 8.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.60 से 9.10 फीसदी ब्याज है। 2 से 3 साल की अवधि पर आम लोगों को 8.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 9.10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
RBL और सिटी यूनियन बैंक
2 करोड़ तक की एफडी पर ग्राहकों को 5 से 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। सबसे अधिक ब्याज 400 दिनों की एफडी पर 7.25 फीसदी दिया जा रहा है। आरबीएल बैंक ने भी एफडी दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ तक की एफडी पर लागू होंगी। आरबीएल बैंक द्वारा सबसे ज्यादा 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यह 18-24 महीनों की एफडी पर है।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दरें बदली हैं। बैंक द्वारा 3.5 से 7.55 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। सबसे अधिक ब्याज दर 400 दिनों की एफडी पर ऑफर किया जा रहा है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





