back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fixed Deposit: अब आपको मिलेगा ज्यादा ब्याज, HDFC Bank ने FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया

HDFC Bank Fixed Deposit:अपनी गाढ़ी कमाई को सभी बेहतर जगह निवेश करना चाहते हैं। सबसे सुरक्षित निवेशों में से एक फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। ऐसे में हम आपको एक अच्छी खबर दे रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। अपनी गाढ़ी कमाई को सभी बेहतर जगह निवेश करना चाहते हैं। सबसे सुरक्षित निवेशों में से एक फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। ऐसे में हम आपको एक अच्छी खबर दे रहे हैं। अब आपको एफडी पर अधिक इंटरेस्ट मिलेगा। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने एफडी दरों में इजाफा किया है। बैंक ने 2-5 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। कई ऐसे बैंक हैं, जिन्होंने फरवरी में अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये 9 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहे हैं।

बैंक 7 दिनों से 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा

एचडीएफसी बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा। इन पर नई दरें लागू हो चुकी हैं। बैंक द्वारा एक साल से 15 महीने की अवधि की एफडी पर अब 7.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसी अवधि के लिए सीनियर सिटीजंस को 7.90 फीसदी ब्याज दिया जा रहा।

1001 दिनों की एफडी पर 9.50 फीसदी ब्याज

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) ने 2 फरवरी को एफडी की ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन किया है। अब बैंक में 1001 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.50 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज की ये पेशकश सीनियर सिटीजंस के लिए है। 6 महीने की अवधि की एफडी पर 9.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 501 दिनों के लिए 9.25 फीसदी का ब्याज और सीनियर सिटीजंस को 701 दिनों की एफडी पर 9.45 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

इन दो बैंकों ने भी दरों में इजाफा किया

पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1 फरवरी से एफडी दरों में संशोधन किया है। इसके बाद बैंक 444 दिनों के लिए एफडी पर 8.10 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहा। ये विशेष एफडी 31 मार्च तक वैध हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने भी फरवरी में एफडी की ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 400 दिनों की एफडी कराने पर अधिकतम 7.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजंस को 300 दिनों की एफडी पर मिलने वाले ब्याज में 80 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि इजाफा की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं कि इस समय देश में एलपीजी को लेकर आपा धापी का माहौल है। कई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...