back to top
42.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

National Highways Authority of India का अलर्ट, FASTag Annual Pass के नाम पर चल रही ठगी से सावधान

एनएचएआई ने फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए FASTag Annual Pass बेचने के नाम पर हो रही ठगी को लेकर चेतावनी दी है और लोगों को सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की सलाह दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। National Highways Authority of India ने FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्राधिकरण ने लोगों को चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट और अनऑथराइज्ड लिंक FASTag Annual Pass बेचने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इन फर्जी प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों से पैसे और निजी जानकारी दोनों ठगी जा रही है।

फर्जी वेबसाइट के जरिए हो रही ठगी, NHAI ने जारी किया अलर्ट—NHAI के मुताबिक, कई धोखेबाज नकली वेबसाइट बनाकर खुद को सरकारी प्लेटफॉर्म जैसा दिखाते हैं और लोगों को FASTag Annual Pass दिलाने का झांसा देते हैं। ये साइट्स अक्सर गूगल सर्च में ऊपर दिखाई देती हैं और देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं। जैसे ही यूजर इन पर क्लिक करता है, उससे वाहन नंबर, मोबाइल नंबर और पेमेंट डिटेल मांगी जाती है।

इसके बाद यूजर से पैसे ले लिए जाते हैं, लेकिन न तो कोई असली पास मिलता है और न ही पैसा वापस होता है। कई मामलों में यूजर्स के बैंक डिटेल और निजी जानकारी भी चोरी हो जाती है।

कैसे बचें इस फ्रॉड से, क्या है सही तरीका—एनएचएआई ने साफ कहा है कि FASTag से जुड़ी कोई भी सेवा केवल आधिकारिक चैनलों के जरिए ही लें। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अनजान लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें। केवल अधिकृत बैंक ऐप, आधिकारिक पोर्टल या Rajmargyatra जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

इसके अलावा, किसी भी वेबसाइट पर पेमेंट करने से पहले उसका URL जरूर जांचें और अगर कुछ संदिग्ध लगे तो तुरंत बाहर निकल जाएं।

फिलहाल, FASTag Annual Pass से जुड़े इस स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही से आपका पैसा और डेटा दोनों खतरे में पड़ सकते हैं, इसलिए केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi-Dehradun Expressway: पीएम मोदी ने किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन, अब ढाई घंटे में तय होगा सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंगलवार को देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी गिरावट, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता फोन, जानें नई कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pati Patni Aur Woh Do का कैसा रहा प्रदर्शन, जानें पहले वीकेंड कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की...

दिल्ली में बढ़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों की...

धूप से काली पड़ गई है स्किन, तो इस प्रकार करें ठीक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵