back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget 2024 में घर खरीदारों को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद, सरकार लाएगी नई स्कीम

Budget 2024 Update: केंद्र सरकार द्वारा एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाना है। बजट में शहरी और मिडिल क्लास लोगों के लिए नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान हो सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। केंद्र सरकार द्वारा एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाना है। बजट में शहरी और मिडिल क्लास लोगों के लिए नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान हो सकता है। योजना के तहत होम लोन पर अदा की ब्याज दर पर 3 से 6 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाना है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा।

60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार नई हाउसिंग स्कीम के लिए सरकार बजट में 60,000 करोड़ रुपए का प्रावधान कर सकती है। ऐसे में ये योजना उनके लिए काफी लाभदायक होगी, जो घर खरीदना चाहते हैं। सरकारी सब्सिडी मिलने से घर खरीदना भी सस्ता हो जाएगा।

पीएम ने अगस्त पर किया था ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2023 को लाल किले की प्राचीर से नई स्कीम लाने का ऐलान किया था। मोदी ने कहा था कि शहरों के कमजोर वर्गों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मध्यमवर्गीय परिवार घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। हम कुछ वर्षों में नई योजना लेकर आ रहे हैं, जिससे उन परिवारों को लाभ होगा, जो शहरों में किराए के मकान, झुग्गी, चॉल और अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे हैं। वे अपना घर बनाना चाहते हैं तो हम उन्हें ब्याज दरों में राहत और बैंकों से लोन लेने में सहायता करेंगे। ताकि उन्हें लाखों रुपए बचाने में मदद मिलेगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...