नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 9 फरवरी को फिर से तेजी देखने को मिली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,54,224 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,53,931 रुपये पर बंद हुआ था।
दिन की शुरुआत में ही सोने की कीमत बढ़कर 1,55,674 रुपये पर पहुंच गई, यानी पिछले बंद रेट से करीब 1,800 रुपये की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में MCX गोल्ड ने 1,57,000 रुपये तक का उच्च स्तर भी छुआ। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताज़ा रेट जानना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य प्रमुख शहरों में आज सोना और चांदी की कीमतें कितनी हैं।
चांदी में जोरदार तेजी, जानें शहरवार रेट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार, 9 फरवरी को मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 की एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा 2,60,301 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। यह पिछले बंद रेट से करीब 10,400 रुपये की तेजी दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सिल्वर 2,64,885 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा। शहरवार कीमतों की बात करें तो दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,849 रुपये में बिक रही है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,490 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई और कोलकाता में भी 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,849 रुपये है।
शहरवार सोने का रेट
दिल्ली में वर्तमान में 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार है। 24 कैरेट का सोना 1,56,740 रुपए में उपलब्ध है, वहीं 22 कैरेट का सोना 1,43,690 रुपए और 18 कैरेट का सोना 1,17,590 रुपए में बिक रहा है। मुंबई में कीमतें थोड़ी अलग हैं, यहां 24 कैरेट सोना 1,56,590 रुपए, 22 कैरेट 1,43,540 रुपए और 18 कैरेट 1,17,440 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से उपलब्ध है।
चेन्नई की बात करें, तो वहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,300 रुपए, 22 कैरेट 1,44,190 रुपए और 18 कैरेट 1,23,490 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में सोने के दाम मुंबई के समान हैं, यानी 24 कैरेट 1,56,590 रुपए, 22 कैरेट 1,43,540 रुपए और 18 कैरेट 1,17,440 रुपए। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,640 रुपए, 22 कैरेट 1,43,590 रुपए और 18 कैरेट 1,17,490 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में सोने के भाव दिल्ली जैसे ही हैं, यहाँ 24 कैरेट सोना 1,56,740 रुपए, 22 कैरेट 1,43,690 रुपए और 18 कैरेट 1,17,590 रुपए में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,640 रुपए, 22 कैरेट 1,43,590 रुपए और 18 कैरेट 1,17,490 रुपए है। हैदराबाद में भी कीमतें मुंबई और कोलकाता के अनुरूप हैं, यानी 24 कैरेट 1,56,590 रुपए, 22 कैरेट 1,43,540 रुपए और 18 कैरेट 1,17,440 रुपए।





