back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DA Hike: बैंक कर्मचारियों की होली से पहले दीवाली, इतना बढ़ जाएगा वेतन

Employees Salary Hike : हाल में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। अब बैंक कर्मियों को भी होली से पहले गिफ्ट मिलने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। हाल में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। अब बैंक कर्मियों को भी होली से पहले गिफ्ट मिलने वाला है। 8.50 लाख बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने पर मुहर लगी है। आईबीए (Indian Banks Association) और बैंक यूनियनों के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर समझौता हो गया है। साथ ही बैंक कर्मचारियों का लंबे समय से सैलरी बढ़ने का इंतजार खत्म हो गया है।

लंबे समय से चल रही थी बात

बता दें सरकारी बैंक के कर्मचारियों का 11वां वेतन एग्रीमेंट 1 नवंबर 2022 को समाप्त हुआ था। तब से बैंक यूनियनों और IBA के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श हो रहा था।

17% वेतन बढ़ाने का फैसला

भारतीय बैंक संघ (IBA) के चेयरमैन एके गोयल के मुताबिक बैठक में 17 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का फैसला हुआ है। इसके साथ ही इस पर अगली समीक्षा बैठक अब नवंबर 2027 में होगी। उन्होंने कहा कि सभी का सपोर्ट और सहयोग चाहिए।

5 Day वर्किंग की मांग पूरी नहीं

बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 डे वर्किंग की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि, उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। बैंक एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार से ही इसका अप्रूवल मिल सकता है। बैंक यूनियन लंबे समय से हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग कर रही हैं। फिलहाल हफ्ते में 2 शनिवार बैंकों की छुट्टी रहती है। कर्मचारियों का कहना है कि 2 की बजाय चारों शनिवार को छुट्टी मिलनी चाहिए।

केंद्र ने बढ़ाया है 50 लाख कर्मचारियों का DA

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA (महंगाई भत्ता) में इजाफा किया है। 7 मार्च को कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का DA 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50% किया गया। इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों के साथ 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। यह वेतन वृद्धि 1 जनवरी 2024 से ही लागू हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

8th Pay Commission: 1 जनवरी 2026 से 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनरधारियों की होगी बल्ले-बल्ले, जानिए क्यों

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसके लागू होने से करीब 50 लाख...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...