back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DA Hike: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के DA में 2% बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता DA में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता DA में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब DA 53% से बढ़कर 55% हो गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा।

कब और कैसे बढ़ता है DA?

सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में DA बढ़ाती है। हालाँकि, इसकी घोषणा कभी-कभी देरी से होती है, लेकिन वृद्धि की गणना जनवरी और दिसंबर के AICPI-IW महंगाई सूचकांक के आधार पर की जाती है। यह वृद्धि सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होती है, हालांकि बाद में राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए इस फैसले को लागू कर सकती हैं।

DA बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो पहले 53% DA के आधार पर उसे 26,500 रुपये मिलते थे। अब 55% होने पर यह बढ़कर 27,500 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने 1,000 रुपये का फायदा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 36,500 रुपये है, तो पहले उसका DA 19,345 रुपये था। अब 2% बढ़ने के बाद यह 20,075 रुपये हो जाएगा। अगर किसी पेंशनर की मूल पेंशन 9,000 रुपये है, तो पहले उसे DA के रूप में 4,770 रुपये मिलते थे, लेकिन अब यह बढ़कर 4,950 रुपये हो जाएगा।

DA क्यों बढ़ता है?

महंगाई भत्ता Dearness Allowance-DA सरकारी कर्मचारियों को महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। बेसिक सैलरी हर 10 साल में पे कमीशन के तहत तय की जाती है, लेकिन DA हर 6 महीने में महंगाई के अनुसार संशोधित किया जाता है। DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स AICPI-IW के आधार पर की जाती है। सरकार पिछले 12 महीनों के महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA और DR (महंगाई राहत) की दरें तय करती है। इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार की यह वृद्धि 8वें वेतन आयोग से पहले की गई है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

7 सालों में सबसे कम बढ़ोतरी

यह वृद्धि पिछले 7 साल में सबसे कम है। इससे पहले जुलाई 2018 में भी केवल 2% की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने DA में 3% और मार्च में 4% की बढ़ोतरी की थी। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी राहत लेकर आई है। हालांकि, यह वृद्धि अपेक्षाकृत कम है, फिर भी इससे कर्मचारियों की सैलरी में कुछ सुधार होगा। अब सभी की नजरें जुलाई 2025 में होने वाली अगली DA बढ़ोतरी पर रहेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵