नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान वड़ा पाव खाना पसंद करते हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मुंबई के बाद अब मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर भी वड़ा पाव की कीमत बढ़ा दी गई है। मध्य रेलवे ने माइनर स्टैटिक कैटरिंग स्टेशनों पर मिलने वाले कई खाद्य पदार्थों के नए रेट जारी कर दिए हैं, जो 1 जून 2026 से लागू होंगे।
अब इतने रुपये में मिलेगा वड़ा पाव
नए रेट के अनुसार रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले 50 ग्राम आलू वड़ा की कीमत 15 रुपये तय की गई है। वहीं वड़ा के साथ मिलने वाले एक पाव के लिए यात्रियों को अलग से 5 रुपये देने होंगे। यानी अब एक वड़ा पाव की कुल कीमत 20 रुपये तक पहुंच जाएगी।
समोसा, पफ और साबूदाना वड़ा भी महंगे
रेलवे द्वारा जारी नई दरों में दूसरे लोकप्रिय स्नैक्स की कीमतों में भी बदलाव किया गया है।
नए रेट इस प्रकार हैं
वेज समोसा – 20 रुपये
वेज पफ – 20 रुपये
साबूदाना वड़ा – 20 रुपये
पाव भाजी – 50 रुपये
वेज पिज्जा – 50 रुपये
मसाला डोसा – 35 रुपये
2 पीस इडली सांभर/चटनी – 30 रुपये
रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले साउथ इंडियन फूड के दाम भी अपडेट किए गए हैं। हालांकि कुछ फूड आइटम्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जिनके दाम नहीं बढ़े
मिसल पाव – 35 रुपये
कचोरी – 15 रुपये
दाबेली – 20 रुपये
रेलवे ने क्वालिटी सुधारने के दिए निर्देश
रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि कीमतें बढ़ाने के साथ खाने की गुणवत्ता में भी सुधार जरूरी होगा। सभी वेंडर्स को अपनी दुकानों पर हिंदी और अंग्रेजी में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि यात्रियों से ज्यादा पैसे न वसूले जा सकें।
स्टेशनों पर होगी नियमित जांच
यात्रियों की शिकायतों को रोकने और खाने की क्वालिटी बनाए रखने के लिए रेलवे की ओर से नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ओवरचार्जिंग और खराब क्वालिटी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
यात्रियों पर बढ़ेगा खर्च
रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले फास्ट फूड और स्नैक्स के दाम बढ़ने से अब यात्रियों का सफर थोड़ा महंगा हो सकता है। खासकर रोज यात्रा करने वाले लोगों और छात्रों की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।





