नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। होली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आ सकती है। सरकार महंगाई भत्ते Dearness Allowance – DA और महंगाई राहत Dearness Relief – DR में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी।
कैबिनेट की बैठक में होगा अंतिम फैसला
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी साल में दो बार जनवरी और जुलाई में की जाती है। अब सरकार जनवरी-जून की अवधि के लिए डीए बढ़ाने की तैयारी में है। होली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। अगर सरकार डीए में 2% की वृद्धि करती है तो बेसिक सैलरी ₹18,000 वाले कर्मचारियों की सैलरी ₹360 प्रति माह तक बढ़ सकती है, बेसिक सैलरी ₹30,000 वालों को ₹540 प्रति माह तक का फायदा हो सकता है। यदि सरकार डीए को 3% बढ़ाने का फैसला करती है तो बढ़ोतरी और ज्यादा होगी।
पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा
सरकारी कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी डीआर (Dearness Relief) के रूप में समान दर से फायदा मिलेगा। पिछले साल अक्टूबर 2024 में डीए में 3% की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था। होली इस साल 14 मार्च 2025 को है और इससे पहले डीए हाइक की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। पिछली बार अक्टूबर 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की गई थी. इसे 1 जुलाई 2024 से प्रभावी किया गया था और उस समय यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था. सरकारी पेंशनर्स (pensioners) को भी समान दर से महंगाई राहत (DR) दी जाती है। सभी की निगाहें अब सरकार की कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं।





