back to top
39.1 C
New Delhi
Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business News : बाजार की हालत नाज़ुक, सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों गिरे !

Share Market 592 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे !

नई दिल्ली, 17 अगस्त रफ़्तार डेस्क : वैश्विक दबाव के बीच, घरेलू शेयर बाजार में भी आज गिरावट का माहौल दिख रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से घरेलू बाजार के सूचकांक गिरते जा रहे हैं। पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में, स्टॉक मार्केट के अग्रणी शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स, टाइटन कंपनी, अडाणी इंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर 0.34 प्रतिशत से 1.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, आईटीसी, एलटी माइंडट्री, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, नेस्ले और सिप्ला के शेयर 0.93 प्रतिशत से 1.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अब तक के कारोबार में, स्टॉक मार्केट में कुल 1,903 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,311 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 592 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान में बने थे और 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान में और 23 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज प्री-ओपनिंग सेशन में 35.57 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,503.85 अंक पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही तेज बिकवाली के कारण ये सूचकांक 65,257.83 अंक पर पहुंच गया, लेकिन खरीदार बीच-बीच में लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद, सेंसेक्स की चाल में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बाजार में लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद, सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 224.59 अंक की कमजोरी के साथ 65,314.83 अंक पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी भी प्री-ओपनिंग सेशन में 14.45 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,450.55 अंक पर खुलकर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक 19,377.55 अंक पर पहुंच गया, हालांकि इसके बाद खरीदारी के बाद इसकी चाल में मामूली सुधार दिखा। पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद, सुबह 10:15 बजे निफ्टी 66.75 अंक की कमजोरी के साथ 19,398.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज प्री-ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट का दबाव दिखा। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 63.57 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,475.85 अंक पर था, जबकि निफ्टी प्री-ओपनिंग सेशन में 9.05 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,457.10 अंक पर था।

पिछले कारोबारी दिन, बुधवार को सेंसेक्स 137.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,539.42 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 30.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,465 अंक पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या Salman Khan की Maatrubhumi थिएटर्स नहीं सीधे OTT पर होगी रिलीज? जानें इसका पूरा सच

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) कई...

कौन हैं Krish Bhagat? MI ने Atharva Ankolekar के रिप्लेसमेंट के तौर पर किया शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians ने IPL 2026 के...

Bike Buying Tips: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? इन 7 गलतियों से बचें, वरना होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पहली बाइक खरीदना हर किसी...

हाफ शोल्डर ड्रेस में दिखा Tamannaah Bhatia का कातिलाना लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)...

Indirapuram Fire Incident: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गियों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली से सटे Ghaziabad के Indirapuram...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵